लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हरियाणा के राज्यपालों ने की अमित शाह से मुलाकात, कई मुद्दों पर बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2020 20:27 IST

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देपुरोहित और आर्य ने गृह मंत्री से अलग-अलग मुलाकात की। दोनों मुलाकातों का ब्योरा फिलहाल नहीं मिल पाया है। धनखड़ की शाह से मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्य की ममता बनर्जीनीत सरकार के साथ तल्खी की खबरें आई हैं।

नई दिल्लीः तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। समझा जाता है कि दोनों राज्यपालों ने अपने-अपने राज्यों से जुड़े मुद्दों के बारे में उनके साथ चर्चा की।

पुरोहित और आर्य ने गृह मंत्री से अलग-अलग मुलाकात की। दोनों मुलाकातों का ब्योरा फिलहाल नहीं मिल पाया है। शाह के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।’’

एक अन्य ट्वीट में गृह मंत्री के कार्यालय ने कहा, ‘‘हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।’’ इससे पहले, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गृह मंत्री से मुलाकात की थी।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। धनखड़ की शाह से मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्य की ममता बनर्जीनीत सरकार के साथ तल्खी की खबरें आई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि धनखड़ ने संसद भवन परिसर स्थित कार्यालय में शाह से मुलाकात की।

समझा जाता है कि यह मुलाकात राज्यपाल की पहल पर हुई। एक सप्ताह पहले ही शाह ने कोलकाता का दौरा किया था जहां एक रैली में केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर आक्रोश व्यक्त किया था। धनखड़ ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने बैठक की पहल की जो राज्य में पिछले सात महीने की जमीनी स्थिति के संबंध में है।

उन्होंने कहा, ‘मैंने इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री को राज्य में प्रशासन के संबंध में गंभीर मुद्दों के बारे में बताया। मैंने कई मुद्दों पर चर्चा की।’ गौरतलब है कि धनखड़ और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच कई मुद्दों पर तल्खी की खबरें आई थी। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालअमित शाहतमिलनाडुहरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस