लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों का शेयर किया वीडियो, लिखा- हम अपने लोगों का साथ नहीं छोड़ सकते

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 28, 2022 10:21 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को उठाया है और सरकार से "फंसे लोगों और उनके परिवारों के साथ एक विस्तृत निकासी योजना साझा करने" के लिए कहा। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को उठायागांधी ने सरकार से "फंसे लोगों और उनके परिवारों के साथ एक विस्तृत निकासी योजना साझा करने" के लिए कहा

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। ऐसे में जहां तमाम यूरोपी देश रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं तो वहीं भारत सरकार भी लगातार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने में लगी हुई है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर से ट्विटर पर इस मुद्दे को उठाया और सरकार से "फंसे लोगों और उनके परिवारों के साथ एक विस्तृत निकासी योजना साझा करने" के लिए कहा। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "इस तरह की हिंसा झेल रहे भारतीय छात्रों और इन वीडियो को देखने वाले उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। किसी भी अभिभावक को इससे नहीं गुजरना चाहिए। भारत सरकार को तत्काल विस्तृत निकासी योजना को फंसे हुए लोगों के साथ-साथ उनके परिवारों के साथ साझा करना चाहिए। हम अपनों को नहीं छोड़ सकते।"

उन्होंने एक वीडियो साझा किया जो स्पष्ट रूप से यूक्रेन की सीमा पर हंगामे को दर्शाता है क्योंकि गार्ड कुछ लोगों को जबरन धकेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में "देखो, वे लड़कियों को कैसे पीट रहे हैं" एक आदमी को यह कहते हुए सुना जाता है। गुरुवार को रूस द्वारा पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के बाद से दसियों हज़ार लोग यूक्रेन से भाग रहे हैं। कीव ने कहा है कि 350 से अधिक नागरिक मारे गए हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कुछ भारतीय छात्रों को तब परेशान किया जा रहा है जब वे पोलैंड जाने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि पोलैंड ने कहा है कि भारतीय छात्रों को देश में प्रवेश करने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। चूंकि यूक्रेन का एयरस्पेस बंद है, इसलिए केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को पिछले हफ्ते हंगरी, पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया गणराज्य की मदद से निकालने की वैकल्पिक योजना बनाई है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादराहुल गांधीकांग्रेसभारतरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील