लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से किया अनुरोध, कहा- 31 मई तक शुरू न करें फ्लाइट

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 22, 2020 14:43 IST

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और लॉकडाउन के बीच तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया है कि 31 मई घरेलू उड़ानें शुरू न की जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के चलते तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से राज्य में लॉकडाउन के चौथे चरण 31 मई तक घरेलू फ्लाइट्स न शुरू करने के लिए अनुरोध किया हैएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु सरकार नागरिक उड्डयन मंत्रालय के जवाब का इंतजार कर रही है

चेन्नई: घरेलू उड़ानें सोमवार (25 मई) से बहाल होनी हैं, लेकिन तमिलनाडु ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को चेन्नई में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के कारण इस कदम को स्थगित करने के लिए कहा है। मालूम हो, केंद्र सरकार ने कहा था कि उड़ानें शुरू में चेन्नई सहित महानगरों से संचालित होंगी, और धीरे-धीरे बढ़ाई जाएंगी। तमिलनाडु सरकार ने हालांकि अब कहा है कि वायरस की चिंताओं के अलावा चेन्नई में लॉकडाउन के कारण पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन भी नहीं हैं।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने बताया, 'हम अभी तक नागरिक उड्डयन मंत्रालय के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। हम राज्य में चेन्नई या कोई और एयरपोर्ट लॉकडाउन के दौरान खोलने के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि भारी संख्या में यात्री चेन्नई आने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हमें उन्हें चेन्नई लाने के लिए परिवहन की व्यवस्था करनी पड़ेगी।'

अधिकारियों का कहना है कि चेन्नई हवाई अड्डा अब भी एंटी-वायरस उपायों जैसे कि स्पर्श-मुक्त और संपर्क-कम सुरक्षा और बोर्डिंग और कई थर्मल स्क्रीनिंग के लिए जगह बना रहा है। इसके अलावा तमिलनाडु को अन्य शहरों से आने वाले लोगों को भी अलग करने की आवश्यकता है। हालांकि, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कम दूरी वाली उड़ानों से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन को ज्यादा महत्व नहीं दिया था।

बता दें कि महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। जहां महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के कुल 41,642 मामले सामने आ चुके हैं तो वहीं तमिलनाडु में 13,967 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में कोरोना वायरस के कारण अब तक 94 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब