लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी रक्षा विभाग ने पाकिस्तान के F-16 विमान को लेकर 'फॉरेन पालिसी' मैगज़ीन की रिपोर्ट के बारे में कहा- हमें इसकी कोई जानकारी नहीं

By विकास कुमार | Updated: April 6, 2019 15:14 IST

रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी मैगज़ीन द्वारा यह रिपोर्ट इसलिए भी जारी किया गया है कि क्योंकि अमेरिका इस बात को स्वीकार ही नहीं कर पा रहा है कि मिग-21 जैसे पुराने विमान से F-16 विमान को गिराया जा सकता है. ऐसे में उनके हथियार उद्योग पर प्रतिकूल असर पड़ेगा.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायु सेना ने अमेरिक मैगज़ीन की इस रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज कर दिया था. रिपोर्ट से खुद को दूर करते हुए रक्षा विभाग ने रिपोर्ट को सही और खारिज करने से मना कर दिया.

अमेरिका की जानी-मानी पत्रिका फॉरेन पालिसी ने बीते दिन एक रिपोर्ट में दावा किया था कि अमेरिकी अधिकारियों ने पाकिस्तान के F-16 विमानों की गिनती की है और सभी विमान पाकिस्तान के पास हैं. पाकिस्तान ने इस रिपोर्ट के बाद भारत पर निशाना साधा था कि वो F-16 को लेकर लगातार झूठ बोल रहे थे. 

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा विभाग ने फॉरेन पालिसी पत्रिका की रिपोर्ट को लेकर कहा है कि इसकी कोई भी जानकारी उन्हें नहीं है. रिपोर्ट से खुद को दूर करते हुए रक्षा विभाग ने रिपोर्ट को सही और खारिज करने से मना कर दिया. उनके मुताबिक, ऐसी किसी भी रिपोर्ट को पब्लिकली जारी नहीं किया जाता है. ये दो सरकारों के बीच की बात होती है. 

भारतीय वायु सेना ने अमेरिक मैगज़ीन की इस रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज कर दिया था. 

भारतीय वायु सेना ने कहा है कि 27 फरवरी को दो विमान नीचे गिरते हुए देखे गए थे. एक विमान मिग-21 बाईसन था जिसे विंग कमांडर अभिनंदन संचालित कर रहे थे और दूसरा विमान जो कि 10 किमी के दूरी पर गिरा वो पाकिस्तानी एयरफोर्स का विमान था. वायु सेना के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर में यह साफ़ पता चल रहा था कि विमान F-16 ही था. 

एयरफोर्स द्वारा अमराम मिसाइल के टुकड़े भी मीडिया के सामने जारी किए गए थे. यह मिसाइल पाकिस्तान के  F-16 और जेएफ-17 विमान से ही लांच किया जा सकता है. 

पाकिस्तान शुरुआत से यह दावा करता रहा है कि उसका कोई विमान नहीं गिरा है. लेकिन खुद आसमानी लड़ाई के दिन पाक ने कहा था कि उसने दो भारतीय विमान गिराए थे और उसने दो भारतीय पायलटों को कब्ज़े में लिया है. लेकिन कुछ देर बाद ही पाकिस्तानी सेना इस बात से मुकर गई थी. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दूसरा गिरने वाला विमान F-16 ही था. 

रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी मैगज़ीन द्वारा यह रिपोर्ट इसलिए भी जारी किया गया है कि क्योंकि अमेरिका इस बात को स्वीकार ही नहीं कर पा रहा है कि मिग-21 जैसे पुराने विमान से F-16 विमान को गिराया जा सकता है. ऐसे में उनके हथियार उद्योग पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब