लाइव न्यूज़ :

अंबरनाथ नगरपालिका परिषदः 7 जनवरी को कांग्रेस से 12 पार्षद निलंबित और 8 जनवरी को भाजपा में शामिल, बीजेपी सदस्यों की संख्या 26 और शिवसेना के पास 27 पार्षद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2026 11:17 IST

Ambernath Municipal Council: चुनाव में शिवसेना ने 27 सीट जीती, जो बहुमत से मात्र चार कम थीं। भाजपा ने 14 सीट, कांग्रेस ने 12, राकांपा ने चार सीट जीतीं, जबकि दो निर्दलीय भी चुनाव जीते।

Open in App
ठळक मुद्देएवीए ने 60 सदस्यीय स्थानीय निकाय में 31 सीट के साथ बहुमत हासिल किया।जनता ने पार्षदों को चुना है और नागरिकों को विकास का वादा किया था।नेतृत्व संभाला और सहयोगी शिवसेना को दरकिनार कर दिया।

ठाणेः अंबरनाथ नगरपालिका परिषद के नवनिर्वाचित जिन 12 पार्षदों को चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ जुड़ने के कारण कांग्रेस ने निलंबित कर दिया था, वे अब औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बुधवार देर रात यहां पार्टी कार्यालय में इस घटनाक्रम की घोषणा की और कहा कि यह कदम सत्ता की लालसा से नहीं बल्कि विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता से प्रेरित है। उन्होंने कहा, ‘‘जनता ने इन पार्षदों को चुना है और उन्होंने नागरिकों को विकास का वादा किया था।

वे हमारे साथ इसलिए आए हैं क्योंकि सरकार गतिशील ढंग से काम कर रही है और लोगों को न्याय एवं विकास प्रदान करने में सक्षम है।’’ भाजपा ने 20 दिसंबर को हुए स्थानीय चुनाव के बाद अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के साथ ‘अंबरनाथ विकास आघाडी’ (एवीए) के बैनर तले गठबंधन करके अंबरनाथ नगर परिषद (ठाणे जिले में) का नेतृत्व संभाला और सहयोगी शिवसेना को दरकिनार कर दिया,

जो सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इस आघाडी में अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल है। एवीए ने 60 सदस्यीय स्थानीय निकाय में 31 सीट के साथ बहुमत हासिल किया। हाल में हुए चुनाव में शिवसेना ने 27 सीट जीती, जो बहुमत से मात्र चार कम थीं। भाजपा ने 14 सीट, कांग्रेस ने 12, राकांपा ने चार सीट जीतीं, जबकि दो निर्दलीय भी चुनाव जीते।

एक निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन के साथ तीन दलों वाले इस गठबंधन में पार्षदों की संख्या 32 तक पहुंच गई, जो बहुमत के आंकड़े 30 से अधिक है। इस असामान्य व्यवस्था से तमतमाई कांग्रेस ने बुधवार को अपने 12 नवनिर्वाचित पार्षदों और ब्लॉक अध्यक्ष को निलंबित कर दिया।

निलंबित पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के कदम ने नगरपालिका के राजनीतिक समीकरणों को काफी हद तक बदल दिया है। भाजपा, राकांपा और शिवसेना सत्तारूढ़ महायुति में सहयोगी हैं। चव्हाण ने कहा कि पार्षदों का यह कदम भाजपा नीत सरकार में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। 

टॅग्स :Thane Municipal Corporationशिव सेनाकांग्रेसपृथ्वीराज चव्हाणएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो