लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच अमरनाथ यात्रा का एडवांस रजिस्ट्रेशन चार मई तक टला, लॉकडाउन के चलते फैसला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 15, 2020 18:26 IST

कोरोना वायरस के कारण तैयारियों को बीच में ही रोकना पड़ा। इसमें प्रथम चरण में यात्रा पंजीकरण की प्रक्रिया को मुकम्मल बनाया जाता है, लेकिन अब तक यह प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लाकडाउन है जो 3 मई तक चलेगा। सूरत में अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण की तिथि फिर आगे बढ़ाई गई है

जम्मू: लाकडाउन बढ़ने की सूरत में अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण की तिथि फिर आगे बढ़ाई गई है। यह 4 मई तक बढ़ाई गई है। एक अप्रैल से यात्रा पंजीकरण शुरू होना था, पर लाकडाउन के चलते पहले इसे 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया।

कोरोना के कारण यात्रा की तैयारियों पर असर पड़ा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 23 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है। फिलहाल, इसके लिए तैयारियां कहीं नहीं दिख रही हैं। कोरोना वायरस के कारण तैयारियों को बीच में ही रोकना पड़ा। इसमें प्रथम चरण में यात्रा पंजीकरण की प्रक्रिया को मुकम्मल बनाया जाता है, लेकिन अब तक यह प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो पाई है।

यात्रा से पहले पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से बर्फ हटाने का काम किया जाता है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसमें दिक्कतें आ रही हैं। इस समय प्रशासन और सरकार का सारा ध्यान कोरोना वायरस से बचाव पर लगा हुआ है। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार अगर लाकडाउन खींचता है तो यात्रा पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू नहीं किया जा सकता है। यह पंजीकरण बैंक शाखाओं के माध्यम से किया जाना है। इस समय बैंकों में भी सीमित काम हो रहा है।

इस समय कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लाकडाउन है जो 3 मई तक चलेगा। चूंकि एडवांस पंजीकरण बैंकों में होता है इसलिए इसे स्थगित किया गया है। लंगरों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 25 फरवरी को ही समाप्त हो गई थी। देश भर से 115 लंगर संगठनों ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के पास आवेदन किया है। यह लंगर यात्रा के आधार शिविरों बालटाल, पहलगाम और यात्रा मार्गों पर लगते हैं।

नतजीजतन कोरोना संक्रमण का असर बाबा अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ गया है। इसके चलते एडवांस पंजीकरण 4 मई तक टाल दिया गया है। देशभर की बैंक शाखाओं में पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी। यह पंजीकरण एक अप्रैल से आरंभ होना था। लाकडाउन के चलते पहले इसे 15 अप्रैल कर दिया गया था। अब लाकडाउन 2.0 बढ़ने के बाद पंजीकरण को फिर से टाल दिया गया है। अब श्राइन बोर्ड 3 मई को आगामी फैसला लेगा। इसके अलावा यात्रा की अन्य तैयारियां भी प्रभावित होना लाजिमी है।

दूसरी ओर अमरनाथ यात्रा के नजदीक आते देख कोरोना प्रकोप से पहले ही आर्थिक तंगी का सामना कर रहे व्यापार जगत की चिंताएं बढ़ने गई हैं। व्यापारियों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा आरंभ होने से पहले-पहले देश भर में कोरोना का प्रकोप समाप्त नहीं हुआ तो इसका असर यात्रा पर भी दिखने को मिलेगा। व्यापारी इस उम्मीद में थे कि यात्रा शुरू होने पर जम्मू कश्मीर में आर्थिक मंदी दूर होगी और यहां ठप पड़ी व्यापारिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी। परंतु अब जम्मू कश्मीर सहित देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने उनकी चिंता बढ़ाना शुरू कर दी है। व्यापारी भगवान से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि यात्रा आरंभ होने से पहले-पहले कोरोना का प्रभाव कम हो ताकि लोग इस विघट परिस्थित से बाहर निकल सकें।

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 23 जून से प्रस्तावित है। 42 दिन चलने वाली यह यात्रा 3 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन खत्म होगी। लेकिन कोरोना के कारण इसके अब निर्धारित तारीख पर आरंभ होने पर शंका पैदा हो गई है। देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं