लाइव न्यूज़ :

11 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा के दर्शन किए, जम्मू बेस कैंप से 4800 यात्रियों का नया जत्था रवाना

By भाषा | Updated: July 3, 2019 04:59 IST

अमरनाथ यात्रा के लिए 4,823 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था यहां मंगलवार को जम्मू से रवाना हो गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में 3,880 की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में सोमवार शाम तक 8,403 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Open in App

दक्षिण कश्मीर हिमालय में मंगलवार को 11,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा के दर्शन किए। पहलगाम और बालटाल शिविरों के लिए जम्मू बेस कैंप से 4,800 यात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन 11,456 यात्रियों ने पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन किए।

अब तक कुल 19,859 यात्री दर्शन कर चुके हैं। ’’ इससे पहले, अमरनाथ यात्रा के लिए 4,823 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था यहां मंगलवार को जम्मू से रवाना हो गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में 3,880 की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में सोमवार शाम तक 8,403 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में 36 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और गांदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से होकर गुजरने वाली यात्रा के लिये देशभर से अब तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। यह यात्रा 46 दिन तक चलेगी। 4,823 श्रद्धालुओं के तीसरे जत्थे में 3,759 पुरुष, 936 महिलाएं और 128 साधु तथा साध्वी शामिल हैं।

ये सभी यहां भगवती नगर आधार शिविर से 223 वाहनों के बेड़े में तड़के करीब साढ़े तीन बजे पहलगाम और बालटाल के लिये रवाना हुए, जिनके आगे-पीछे निगरानी के लिये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन भी चल रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि बालटाल और पहलगाम मार्गों से यात्रा सोमवार को शुरू हुई जो 15 अगस्त को सम्पन्न होगी। यात्रा को सफल एवं सुगम बनाने के लिये बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्थाएं की गयी हैं।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब