लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा रुकी, अगले 48 घंटे पड़ सकते हैं भारी

By भारती द्विवेदी | Updated: June 28, 2018 14:07 IST

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधारा होने के बाद ही श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा के लिए आगे जाने दिया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जून: जम्मू बेस कैंप से कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार (27 जून) को अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन कश्मीर में हो रही भारी बारिश के कारण अधिकारियों ने अमरनाथ यात्रा को रोक दिया है। जम्मू से निकाले श्रद्धालुओं के जत्थे को पहलगांव बेसकैंप पर रोका गया है, वहीं श्रीनगर से रवाना हुए श्रद्धालुओं को बालटाल बेसकैंप पर रोका गया है। मौसम विभाग ने अमरनाथ यात्रा वाले इलाके को अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। बुधवार की रात से हो रही बारिश की वजह से बालटाल बेस कैंप में पानी भर गया है। जिसकी वजह से अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को बालटाल बेसकैंप से निकालकर पहाड़ी क्षेत्र पर लगाए गए कैंप पर भेज दिया है। 

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधारा होने के बाद ही श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा के लिए आगे जाने दिया जाएगा। 

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरा भी मंडरा रहा है। आजतक की खबर के अनुसार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से लश्कर के 20 आतंकियों का एक ग्रुप बालटाल में घुसपैठ कर सकता है। जिसकी वजह से खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। खबरों की माने तो 20 आतंकियों के इस ग्रुप में लश्कर के खूंखार आतंकी शामिल होंगे। सीआरपीएफ के कमांडो अमरनाथ यात्रा पर अलग-अलग जगहों से ड्रोन से नजर बनाए हुए हैं। इन ड्रोन को पहाड़ी इलाके की तरफ से उड़ाया जा रहा है, ताकि अगर आतंकी घुसपैठ कर सड़क की तरफ आने की कोशिश करते हैं तो उनपर नजर रखा जाए।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील