लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्राः 300 लोगों का पंजीकरण फर्जी पाया गया, यात्री हुए परेशान, जानें प्रशासन ने क्या कहा?

By अनिल शर्मा | Updated: July 1, 2023 08:20 IST

शुक्रवार तड़के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा की शुरुआत की। यात्रा 31 अगस्त तक जारी रहेगी

Open in App
ठळक मुद्देतीर्थयात्रियों में ज्यादातर लोग दिल्ली और उत्तर प्रदेश के हैं। एक यात्री ने बताया कि प्रशासन ने हमें फिर से पंजीकरण कराने के लिए कहा है।

जम्मू-कश्मीर: जम्मू अमरनाथ यात्री निवास शिविर में लगभग 300 लोगों का पंजीकरण फर्जी पाया गया है। तीर्थयात्रियों में ज्यादातर लोग दिल्ली और उत्तर प्रदेश के हैं। एक यात्री ने बताया कि प्रशासन ने हमें फिर से पंजीकरण कराने के लिए कहा है। अब फिर से पंजीकरण कराने में पता नहीं कितना समय लगेगा। यात्री ने कहा कि अब जो लोग अपने तय बजट में आए हैं वह कैसे इतना रुक सकेंगे? हमारे साथ अभी 200-250 लोग हैं जिनके साथ ऐसा हुआ है और करीब 500-600 ऐसे पंजीकरण हुए हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा की शुरुआत की। यात्रा 31 अगस्त तक जारी रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक, वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए पिछले दो दिनों में साधु-संतों समेत करीब 2,500 श्रद्धालुओं का यहां मौके पर ही 'तत्काल' काउंटरों पर पंजीकरण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसके मद्देनजर अपंजीकृत तीर्थयात्रियों को ‘ऑन-द-स्पॉट’ या तत्काल पंजीकरण काउंटर पर सेवाएं प्रदान की जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पिछले दो दिनों में इन काउंटरों पर लगभग 2,500 अपंजीकृत श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया गया है। 

टॅग्स :अमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

पूजा पाठAmarnath Yatra: अमरनाथ गुफा में छड़ी मुबारक की स्थापना के साथ ही बाबा बर्फानी की यात्रा संपन्न, करीब सवा चार लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

भारतAmarnath Yatra 2025: दस दिन पहले होगा समापन अमरनाथ यात्रा का? न मौसम साथ दे रहा, न ही अब श्रद्धालु नजर आ रहे

पूजा पाठमौसम की मार और श्रद्धालुओं का आना कम, क्या इस बार पहले ही खत्म हो जाएगी अमरनाथ यात्रा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब