लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 2, 2026 18:04 IST

अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड पहले ही यह बता चुका है कि अमरनाथ गुफा तक जाने वाले दोनों रास्तों पर संवेदनशीलता के हिसाब से जोखिम भरे स्थानों की पहचान कर वहां सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक यात्रा के आनलाइन या आफलाइन पंजीकरण की तारीखें घोषित नहीं की गई हैं।17 जुलाई से आरंभ होने वाली है तथा इसकी प्रथम पूजा 29 जून को की जानी है।कवायद तेज करेंगे ताकि शामिल होने वाले श्रद्धालुओं पर कोई खतरा बाकी न रहे।

जम्मूः सालभर पहले हुए पहलगाम नरसंहार की परछाई इस बार अमरनाथ यात्रा पर साफ दिख रही है। यात्रा के लिए किए जा रहे प्रबंधों में सबसे अधिक जोर सुरक्षा पर ही दिया जा रहा है। खासकर लंगरों और सहायता शिविरों की सुरक्षा पर क्योंकि सभी को डर यह है कि इस बार की अमरनाथ यात्रा में कुछ भी बड़ा हो सकता है। इस डर की परछाई यात्रा प्रबंधों लेकर होने वाली कश्मीर के मंडलायुक्त की बैठक में भी दिखी थी जहां डिवकाम श्री अंशुल गर्ग द्वारा सुरक्षा पर जोर देने की ताकिद बार-बार की गई थी। हालांकि अभी तक यात्रा के आनलाइन या आफलाइन पंजीकरण की तारीखें घोषित नहीं की गई हैं।

पर यह 17 जुलाई से आरंभ होने वाली है तथा इसकी प्रथम पूजा 29 जून को की जानी है। श्राइन बोर्ड के सूत्रों के बकौल, अगले एकाध दिन में यात्रा पंजीकरण की तारीखें घोषित कर दी जाएंगी। अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड पहले ही यह बता चुका है कि अमरनाथ गुफा तक जाने वाले दोनों रास्तों पर संवेदनशीलता के हिसाब से जोखिम भरे स्थानों की पहचान कर वहां सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

हालांकि दोनों यात्रा मार्गों से बर्फ हटाने का कार्य आरंभ हो चुका है पर बार-बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फ हटाने के कार्यों में रुकावटें जरूर आ रही हैं। अधिकारी बताते थे कि बर्फ हटते ही दोनों यात्रा मार्गों और आसपास के इलाकों को सेना व अन्य सुरक्षाबलों के हवाले कर दिया जाएगा जो क्षेत्रों को आतंकी खतरे से मुक्त करने की कवायद तेज करेंगे ताकि शामिल होने वाले श्रद्धालुओं पर कोई खतरा बाकी न रहे।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

भारत अधिक खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक