लाइव न्यूज़ :

गुरू नानक से जुड़े मंगू मठ को ध्वस्त न करने की अपील, अमरिंदर सिंह ने नवीन पटनायक को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: September 15, 2019 06:07 IST

​​​​​​​12 वीं सदी के इस मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन ढांचों को गिराया जा रहा है। ओड़िशा सरकार ने यह निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउदासी संप्रदाय के धुआरी प्रमुख भाई अलमस्त ने 1615 में मंगू मठ की स्थापना की थी ।यह मठ जगन्नाथ मंदिर के 75 मीटर के दायरे में आने वाले ढांचों में से एक है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखकर उनसे पुरी में मंगू मठ को ध्वस्त करने के अपनी सरकार के निर्णय को वापस लेने की अपील की है। यह मठ सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक से जुड़ा है। सिंह ने सिखों के लिए सदियों पुराने इस महत्वपूर्ण मठ को ध्वस्त करने के कदम को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। गुरू नानक देव अपने संदेश का प्रचार करने के लिए इस मठ में पहुंचे थे।उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ यह बड़ी चौंकाने वाली बात है कि जब पूरी दुनिया सिखों के प्रथम गुरू के 550 वां प्रकाश पर्व मनाने की तैयारी में जुटी है तब सिख धर्म और जगन्नाथ मंदिर के बीच संबंधों के प्रतीक ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण इस मठ को ओडिशा सरकार ध्वस्त करने का निर्णय किया है ।’’ यह मठ जगन्नाथ मंदिर के 75 मीटर के दायरे में आने वाले ढांचों में से एक है।12 वीं सदी के इस मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन ढांचों को गिराया जा रहा है। ओड़िशा सरकार ने यह निर्णय लिया है। सिख उपदेशक और उदासी संप्रदाय के धुआरी प्रमुख भाई अलमस्त ने 1615 में मंगू मठ की स्थापना की थी । गुरू तेग बहादुर भी 1670 में इस मठ में गये थे।

टॅग्स :नवीन पटनायकओड़िसापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील