पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव के लिए अमरिंदर सिंह ने उप राष्ट्रपति को लिखा पत्र

By भाषा | Published: November 13, 2020 04:55 PM2020-11-13T16:55:47+5:302020-11-13T16:55:47+5:30

Amarinder Singh writes to Vice President for Senate elections in Punjab University | पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव के लिए अमरिंदर सिंह ने उप राष्ट्रपति को लिखा पत्र

पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव के लिए अमरिंदर सिंह ने उप राष्ट्रपति को लिखा पत्र

चंडीगढ़, 13 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायूड को पत्र लिखकर पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट का चुनाव कराने के संबंध में निर्देश देने की अपील की। नायडू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘ चुनाव के आयोजन में विलंब से संस्थान के विभिन्न घटकों में आक्रोश पैदा हो रहा है।’’

विश्वविद्यालय के सीनेट का कार्यकाल 31 अक्टूबर को खत्म हो गया। सिंह ने राज्य में कोविड-19 स्थिति में सुधार का हवाला देते हुए नायडू से अपील की है कि वे विश्वविद्यालय और शहर के प्रशासन को उचित तरीके से समय पर चुनाव आयोजित करने का निर्देश दें।

उन्होंने अपने पत्र में इसका भी जिक्र किया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन और केंद्र सरकार यह महसूस करती है कि कोविड-19 के मद्देनजर चुनाव का आयोजन सही नहीं है तो इस पर उनका कहना है कि स्थिति में सुधार हो रहा है और देश के विभिन्न हिस्सों में संसदीय, विधानसभा और शहरी और ग्रामीण इकाइयों के चुनाव आयोजित हुए हैं।

इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी उप राष्ट्रपति से अपील की थी कि वे विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल चुनाव आयोजित करने का निर्देश दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Amarinder Singh writes to Vice President for Senate elections in Punjab University

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे