अमरिंदर सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की

By भाषा | Published: November 29, 2021 03:15 PM2021-11-29T15:15:47+5:302021-11-29T15:15:47+5:30

Amarinder Singh meets Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar | अमरिंदर सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की

अमरिंदर सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की

चंडीगढ़, 29 नवंबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के यहां स्थित आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब तीन कृषि कानूनों को वापस लेने वाले एक विधेयक को आज संसद के दोनों सदनों ने पारित कर दिया गया।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “यह खट्टर साहब से साथ शिष्टाचार वश हुई एक मुलाकात थी।” अमरिंदर सिंह 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे की संभावनाओं को तलाश रहे हैं। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ हुई सियासी रस्साकशी के बाद सिंह ने सितंबर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे। कांग्रेस छोड़ने के बाद सिंह ने ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ नामक नई पार्टी बनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Amarinder Singh meets Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे