लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने खट्टर से पूछा: बात करनी थी तो सही तरीका क्यों नहीं अपनाया

By भाषा | Updated: November 29, 2020 23:05 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को पूछा कि हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहरलाल खट्टर ने उनसे संपर्क करने के लिए आधिकारिक चैनल का सहारा क्यों नहीं लिया।

खट्टर ने आरोप लगाया था कि वह सिंह से किसानों के मुद्दे पर बात करना चाहते थे लेकिन लगातार फोन करने पर भी उन्होंने जवाब नहीं दिया।

खट्टर की ओर से जारी किए गए कॉल रिकॉर्ड को ‘पूरी तरह से फर्जीवाड़ा’ बताते हुए सिंह ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री इस तरह से अपनी ‘धूर्तता’ प्रदर्शित कर रहे हैं। खट्टर ने संपर्क करने के सबूत का दावा करते हुए कॉल रिकॉर्ड जारी किया था।

सिंह ने कहा, ‘‘ अगर उनके (खट्टर) कार्यालय से किसी ने मेरे आवास पर फोन किया तो अटेंडेंट (परिचारक) को क्यों फोन कॉल किया गया? मुझ से संपर्क करने के लिए आधिकारिक चैनल का रास्ता क्यों नहीं अपनाया गया?’’

सिंह ने कहा, ‘‘ पंजाब सरकार के शीर्ष अधिकारी, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक समेत अन्य अधिकारी एक-दूसरे से किसानों के मुद्दों पर कई दिनों से सपंर्क में हैं और फिर भी इनमें से किसी भी अधिकारी को यह नहीं बताया गया कि वह मुझसे बात करना चाहते हैं।’’

सिंह ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री सीधे अपने फोन से उनके फोन पर कॉल कर सकते थे। पंजाब के मुख्यमंत्री ने खट्टर पर आरोप लगाया कि किसानों के प्रदर्शन पर चर्चा करने की उनकी ‘गंभीर मंशा’ ही नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर