लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने अपने समर्थकों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:27 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस में अपने विरोधियों पर उनके समर्थकों को धमकाने और परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी उन्हें ऐसे “घटिया-स्तर के राजनीतिक खेल” से नहीं हरा सकते।

अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ टकराव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और अटकलों के मुताबिक वह विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बुधवार को अपनी पार्टी बना सकते हैं।

पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम से दोस्ती को लेकर पंजाब कांग्रेस के कुछ नेताओं और अमरिंदर सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी।

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था कि यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि क्या अरूसा आलम का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से है।

अमरिंदर सिंह ने कहा, “व्यक्तिगत हमलों से अब वे पटियाला और अन्य जगहों पर मेरे समर्थकों को धमकियां देने और उनका उत्पीड़न करने तक गिर गए हैं। मैं अपने प्रतिद्वंद्वियों को बता दूं कि वे मुझे इस तरह के घटिया राजनीतिक खेलों से नहीं हरा सकते। वे इस तरह के हथकंडों से न तो वोट जीतेंगे और न ही लोगों का दिल।”

उनके मीडिया सलाहकार ने एक ट्वीट में उन्हें उद्धृत करते हुए कहा, “जो लोग मेरे साथ खड़े हैं, उन्होंने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वे पंजाब की शांति और विकास में विश्वास रखते हैं और काम करना जारी रखना चाहते हैं। वे डराने-धमकाने या उत्पीड़न की ऐसी ओछी हरकतों से नहीं डरेंगे। हम पंजाब के भविष्य के लिए लड़ना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई