अल्ट-न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाएँ आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया
By विनीत कुमार | Published: June 27, 2022 08:06 PM2022-06-27T20:06:56+5:302022-06-27T20:46:50+5:30
अल्ट-न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
नई दिल्ली: अल्ट-न्यूज के सह-संस्थापक और पत्रकार मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार मोहम्मद जुबैर को धार्मिक भावनाएँ आहत करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जुबैर को आईपीसी के सेक्शन 153/295A के तहत अरेस्ट किया है।
Alt News co-founder Mohammed Zubair arrested by Delhi police under sections 153/295 IPC. pic.twitter.com/oI9OqLA56X
— ANI (@ANI) June 27, 2022
अल्ट-न्यूज एक फैक्ट चेकिंग वेबसाइट है। ऑल्टन्यूज के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा ने ट्वीट कर बताया कि मोहम्मद जुबैर को एक अलग मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया था लेकिन इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रतीक सिन्हा ने आरोप लगाया कि अनिवार्य नोटिस नहीं दिया गया। उन्होंने ट्वीट किया, 'बार-बार अनुरोध के बावजूद हमें एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई।'
Please note. pic.twitter.com/gMmassggbx
— Pratik Sinha (@free_thinker) June 27, 2022
वहीं, पुलिस के अनुसार आईपीसी के सेक्शन 153A/295A के तहत दर्ज मामले में पर्याप्त सबूत होने के बाद ही मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जुबैर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने जा रही है।
मोहम्मद जुबैर के एक ट्वीट पर आई थी शिकायत
पुलिस के अनुसार जुबैर के खिलाफ एक ट्वीट को लेकर शिकायत आई थी। पुलिस ने बताया है कि उन्हें पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां पुलिस उनकी रिमांड की मांग करेगी।
जुबैर के खिलाफ धारा 153ए (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 295ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।