लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस MLA अल्पेश ठाकोर ने उड़ाए जमकर नोट, विवाद बढ़ने पर दी सफाई

By भाषा | Updated: June 19, 2018 05:23 IST

ओबीसी नेता ठाकोर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि खास उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कांग्रेस विधायक के मुताबिक, कार्यक्रम का मकसद राधनपुर में लड़कियों का छात्रावास बनाने के लिए चंदा इकट्ठा करना था। 

Open in App

अहमदाबाद, 19 जूनः कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होने के बाद विवादों में फंस गए। इस वीडियो में वह संगीत कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों पर पैसे उड़ाते हुए दिखे हैं। वीडियो क्लिप में ठाकोर और कुछ अन्य लोग राधनपुर में शनिवार को संगीत समारोह 'दायरो' के दौरान स्टेज से 10 रुपए के नोट उड़ाते हुए नजर आए। 

उनका निर्वाचन क्षेत्र राधनपुर गुजरात के पाटन जिले में है। यह जगह अहमदाबाद से करीब 100 किलोमीटर दूर है। सोशल मीडिया पर वीडियो के आने के बाद ओबीसी नेता ठाकोर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि खास उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कांग्रेस विधायक के मुताबिक, कार्यक्रम का मकसद राधनपुर में लड़कियों का छात्रावास बनाने के लिए चंदा इकट्ठा करना था। 

उन्होंने कहा, 'मुझे पता था कि विवाद होगा। मेरा विचार था कि मेरे समुदाय के लोग आगे आएं और खास उद्देश्य के लिए दान दें क्योंकि हमारे समुदाय में शिक्षा का स्तर बहुत निचले स्तर पर है। छात्राओं के हॉस्टल निर्माण को लेकर पैसा जुटाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।' 

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित हॉस्टल के लिए 15 लाख रूपये जुटाए गए। मुझे खुशी हुई कि मेरी ओर से केवल 15000 रुपये उड़ाने पर 15 लाख रूपये आए। यह देखकर मैं आश्वस्त हूं कि और लोग नेक उद्देश्य से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करेंगे।' लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कांग्रेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos