लाइव न्यूज़ :

तृणमूल के साथ गठबंधन वाम दलों के लिए आत्मघाती होगा, भाजपा को मदद मिलेगी: माकपा मुखपत्र

By भाषा | Updated: March 4, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के उभार को स्वीकार करते हुए कहा है कि कुछ तबकों की तरफ से तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन की पैरवी की जा रही है, लेकिन ऐसा करना वाम दलों के लिए आत्मघाती होगा तथा इससे भाजपा को जीतने में मदद मिल जाएगी।

वामपंथी पार्टी के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ में छपे संपादकीय के अनुसार, माकपा और अन्य वाम दलों के लिये पश्चिम बंगाल एवं केरल सबसे महत्वपूर्ण है।

माकपा ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में हालात बहुत ही जटिल हैं। भाजपा राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। इसके लिए वह सभी जतन कर रही है तथा आरएसएस की मदद से सारे संसाधन लगा रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में तृणमूल और भाजपा के बीच ध्रुवीकरण देखने को मिला।’’

पार्टी के मुखपत्र के संपादकीय में कहा गया है, ‘‘पश्चिम बंगाल में भाजपा के बढ़ने का खतरा वास्तविक है। इस कारण कुछ उदारवादी और वामपंथी हलकों में इसकी पैरवी की गई है कि तृणमूल कांग्रेस के साथ माकपा और वाम मोर्चे का समन्वय होना चाहिए। ऐसा करना वाम दलों के लिए आत्मघाती होगा तथा हकीकत में इससे भाजपा को जीत में मदद मिलेगी।’’

माकपा ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य में तृणमूल के खिलाफ भारी नाराजगी है और इसके ‘कुशासन तथा वाम मोर्चे को लेकर ममता बनर्जी एवं उनकी पार्टी के रुख को देखते हुए सारे तृणमूल विरोधी वोट भाजपा के पास चले जाएंगे।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में वामपंथी दल कांग्रेस और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग