लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के काफिले को काले झंडे दिखाने वाली लड़कियों की बाल पकड़कर बेंत से पिटाई, वीडियो वायरल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 28, 2018 15:42 IST

अमित शाह शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर एक दिन के लिए इलाहाबाद दौरे पर आए। इस दौरान काले झंडे दिखाने वाली लड़कियों की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

Open in App

इलाहाबाद, 28 जुलाईःअमित शाह शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर एक दिन के लिए इलाहाबाद दौरे पर आए। उनके काफिले को काले झंडे दिखाने वाली दो छात्राओं की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का काफिला जीटी रोड से गुजर रहा था तभी एस्कॉर्ट की गाड़ियों के सामने दो लड़कियां काले झंडे लहराने लगी। थोड़ी देर में एक और लड़का नारा लगाते हुए उनके साथ काले झंडे लहराने लगा।

इतना देखते ही वहां मौजूद सुरक्षा बल हरकत में आ गया लड़के को टांग पर सड़क के बाहर किया। इसके बाद पुरुष सुरक्षा कर्मी लड़कियों को बाल खींचते हुए पुलिस की गाड़ी में बिठाने लगे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पुरुष सुरक्षाकर्मी ने लड़की की बेंत से पिटाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों छात्राएँ इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ती हैं और समाजवादी छात्रसभा की सदस्य हैं। फिलहाल दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी नेता और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष रिचा सिंह ने पुलिस के इस क्रूर व्यवहार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही लड़कियों की पिटाई की गई। वहां कोई महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं थी।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :इलाहाबादवायरल वीडियोअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?