लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में मिले 43 नए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज सभी पीड़ितों ने लिया था हिस्सा

By निखिल वर्मा | Updated: April 1, 2020 13:46 IST

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हिस्सा लेकर देश के विभिन्न राज्यों में वापस लौटे तबलीगी जमात के लोगों के बीच कोरोना वायरस का संक्रमण का जारी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल मरकज में हिस्सा लेने वाले 24 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जबकि आज आंध्र प्रदेश में 43 लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के अब तक 1637 मरीज मिले हैं, पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 240 हो गई है.भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं, यहां 320 केस मिले हैं जबकि 12 लोगों की मौत हुई है

आंध्र प्रदेश में मंगलवार (31 मार्च) की रात से कोरोना वायरस के 43 नये मामले सामने आये है जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 87 हो गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के ऑफिस ने जानकारी दी है कि सभी 43 लोग जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्होंने निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में हिस्सा लिया था।

पिछले 24 घंटे में पश्चिम गोदावरी जिले में इस वायरस के संक्रमण के 13 मामले दर्ज किये गये जबकि कडप्पा जिले में भी 15 मामले सामने आये है। पश्चिम गोदावरी जिले में मंगलवार तक कोरोना वायरस का कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया था। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार चित्तूर जिले में पांच नये मामले सामने आये है। इसके अलावा प्रकाशम में चार, पूर्वी गोदावरी, एसपीएस नेल्लोर में दो-दो मामले और कृष्णा तथा विशाखापत्तनम जिलों में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार की रात नौ बजे से 373 नमूनों की जांच की गई और बुधवार की सुबह नौ बजे तक 330 मामलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

निजामुद्दीन मरकज में कर्नाटक से 300 लोग हुए थे शामिल 

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु ने बुधवार (1 अप्रैल) को कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन (पश्चिम) में पिछले महीने हुए तबलीगी जमात आयोजन में कर्नाटक से करीब 300 लोग शामिल हुए थे जिनमें से 40 लोगों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। मंत्री ने ट्वीट किया कि उनमें से 12 को कोविड-19 नहीं होने की पुष्टि हो चुकी है।

तबलीगी कार्यक्रम में शामिल हुए 10 लोगों को जम्मू में आइसोलेशन में रखा गया

राष्ट्रीय राजधानी के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैदराबाद के नौ लोगों समेत 10 लोगों की बुधवार को पहचान कर ली गई और उन्हें एक स्वास्थ्य केन्द्र में आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर पुलिस के कर्मियों ने इन लोगों की पहचान की और उन्हें जम्मू के बाहरी क्षेत्र में भटिंडी भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बल के खुफिया विभाग की, एक से 15 मार्च तक आयोजित हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों पर नजर है।

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसदिल्लीनिज़ामुद्दिनदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया