लाइव न्यूज़ :

पहलगाम हमले पर सर्वदलीय बैठक: असदुद्दीन ओवैसी को गृह मंत्रालय से निमंत्रण मिला, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर की थी अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2025 17:18 IST

All party meeting Pahalgam attack: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि संसद में सदस्यों की संख्या पर गौर किए बिना सभी राजनीतिक दलों को पहलगाम मुद्दे पर होने जा रही सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्दे22 अप्रैल को दोपहर में आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए।मुझे (बैठक में) आने के लिए कहा। मैं बैठक में शामिल होऊंगा। एआईएमआईएम नेताओं की ‘‘आवाज वैसे भी बहुत तेज है।’’

नई दिल्लीः पहलगाम आतंकवादी हमले पर केंद्र द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में छोटे दलों को आमंत्रित नहीं करने पर केंद्र सरकार की आलोचना करने के कुछ ही घंटों बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बैठक में शामिल होने के लिए उन्हें गृह मंत्रालय से निमंत्रण मिला है। ओवैसी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि संसद में सदस्यों की संख्या पर गौर किए बिना सभी राजनीतिक दलों को पहलगाम मुद्दे पर होने जा रही सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित किया जाए।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार, 22 अप्रैल को दोपहर में आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे। हैदराबाद के सांसद ने यहां पत्रकारों से कहा कि सर्वदलीय बैठक राष्ट्रीय महत्व की है। ओवैसी ने कहा, ‘‘अभी अभी मुझे गृह मंत्री के कार्यालय से फोन आया और उन्होंने मुझे (बैठक में) आने के लिए कहा। मैं बैठक में शामिल होऊंगा।’’

इससे पहले, दिन में ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने बुधवार रात केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से बात की और उन्हें बताया गया कि केंद्र सरकार केवल ‘‘पांच या 10 सांसदों’’ वाले राजनीतिक दलों को आमंत्रित करने पर विचार कर रही है। ओवैसी ने कहा कि जब उन्होंने सवाल किया कि कम सांसदों वाले दलों को क्यों नहीं आमंत्रित किया जाएगा, तो केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया कि बैठक ‘बहुत लंबी’ हो जाएगी और उन्होंने ‘मजाक’ किया कि एआईएमआईएम नेताओं की ‘‘आवाज वैसे भी बहुत तेज है।’’

ओवैसी ने पोस्ट में कहा, ‘‘आपकी अपनी पार्टी (भाजपा) का बहुमत नहीं है। चाहे वह एक सांसद वाली पार्टी हो या 100, दोनों भारतीय नागरिकों द्वारा चुनी गई हैं और ऐसे महत्वपूर्ण मामले पर उनकी बात सुनी जानी चाहिए। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा है। सब की बात सुनी जानी चाहिए।

मैं नरेन्द्र मोदी से आग्रह करता हूं कि इसे वास्तविक सर्वदलीय बैठक बनाएं, संसद में एक सांसद वाली भी हर पार्टी को आमंत्रित किया जाना चाहिए।’’ केंद्र सरकार आज शाम होने वाली बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को पहलगाम आतंकी हमले के बारे में जानकारी देगी और उनके विचार सुनेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह बैठक में नेताओं को जानकारी देंगे तथा सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ओवैसी ने कहा कि यह भाजपा या किसी अन्य पार्टी की आंतरिक बैठक नहीं है, बल्कि आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाह देने वाले देशों के खिलाफ एक मजबूत और एकजुट संदेश देने के लिए सर्वदलीय बैठक है। उन्होंने कहा, ‘‘क्या नरेन्द्र मोदी सभी दलों की चिंताओं को सुनने के लिए अतिरिक्त एक घंटा नहीं दे सकते?’’

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीजम्मू कश्मीरपाकिस्ताननरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम