लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सभी अंतरिम आदेश 31 मई तक बढ़ाए गए

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:14 IST

Open in App

प्रयागराज, 24 अप्रैल उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के तेज फैलाव को देखते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शनिवार को निर्देश दिया कि उसके और उसकी लखनऊ पीठ, सभी जनपद न्यायालयों आदि द्वारा पारित सभी अंतरिम आदेश 31 मई, 2021 तक के लिए बढ़े हुए माने जाएंगे।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव और न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की पीठ ने पांच जनवरी, 2021 को निस्तारित एक जनहित याचिका को बहाल करते हुए यह आदेश पारित किया।

पीठ ने निर्देश दिया, “इलाहाबाद उच्च न्यायालय और उसकी लखनऊ पीठ, सभी जनपद न्यायालयों, दीवानी अदालतें, पारिवारिक अदालतें, श्रम अदालतें, औद्योगिक अधिकरणों और अन्य अधिकरणों, अर्ध-न्यायिक फोरमों द्वारा पारित सभी अंतरिम आदेश 31 मई, 2021 तक बढ़े हुए माने जाएंगे।”

अदालत ने कहा, “उत्तर प्रदेश में आपराधिक अदालतों द्वारा सीमित अवधि के लिए दी गई जमानत या अग्रिम जमानत के आदेश जो 31 मई, 2021 को या इससे पूर्व समाप्त हो रहे थे, वे 31 मई, 2021 तक बढ़े हुए माने जाएंगे।”

पीठ ने कहा, “कब्जा खाली कराने या ध्वस्तीकरण के ऐसे कोई आदेश जो उच्च न्यायालय, जिला अदालत या दीवानी अदालत द्वारा पारित किए गए, लेकिन इस आदेश के पारित होने की तिथि तक अमल में नहीं लाए गए, वे 31 मई, 2021 तक स्थगित रहेंगे और अधिकारी ध्वस्तीकरण या कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई में नरमी बरतेंगे।”

अदालत ने निर्देश में कहा, “कोई भी बैंक या वित्तीय संस्थान किसी व्यक्ति या संस्थान की किसी भी संपत्ति के संबंध में नीलामी के लिए कोई कार्रवाई नहीं करेगा।”

हालांकि अदालत ने यह स्पष्ट किया कि इस आदेश के मुताबिक अंतरिम आदेश के विस्तार मामले में यदि किसी को अनुचित कठिनाई का सामना करना पड़ता है तो वह पक्ष सक्षम अदालत के समक्ष याचिका दायर कर राहत की मांग करने को स्वतंत्र होगा।

अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 31 मई, 2021 तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी