लाइव न्यूज़ :

खेतों से निकल सड़कों पर आए 25 हजार किसान, नासिक से मुंबई तक पदयात्रा, विधानसभा घेरने की तैयारी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 8, 2018 16:29 IST

"बीजेपी सरकार ने जबसे किसानों की 34 हजार करोड़ रुपए की ऋणमाफी की घोषणा की है, तब से अब तक 1753 किसान आत्महत्या कर चुके हैं।"

Open in App

मुंबई, 8 मार्च। महाराष्ट्र के किसान एक बार फिर सड़कों पर हैं। इस बार ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर तले प्रदेश भर के करीब 25 हजार किसान कर्ज माफी सहित अन्य मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। किसान नासिक से मुंबई तक करीब 180 किमी लंबी पैदल यात्रा कर रहे हैं साथ ही वे महाराष्ट्र विधानसभा का घेराव भी करेंगे। किसानों की पदयात्रा का यह तीसरा दिन है। उनकी पदयात्रा बीते मंगलवार को शुरू हुई थी। 

180 किलोमीटर लंबे इस मार्च में महाराष्ट्र भर के किसान शामिल हुए हैं और पदयात्रा के माध्यम से किसान कर्जमाफी, बिजली बिल माफी, ओलावृष्टि से नुकसान का मुआवजा सहित स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे हैं। रैली के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया किसान सभा के सचिव राजू देसले ने कहा कि, बीजेपी सरकार ने जबसे किसानों की 34 हजार करोड़ रुपए की ऋणमाफी की घोषणा की है, तब से अब तक 1753 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। न सिर्फ केंद्र सरकार, बल्कि राज्य सरकार ने किसानों के लिए विरोधी नीतियां अपनाई हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप