लाइव न्यूज़ :

स्कूलों में 'सूर्य नमस्कार' पर विवाद, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा- इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता

By विनीत कुमार | Updated: January 4, 2022 12:34 IST

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अमृत महोत्सव के तहत 1 से 7 जनवरी के बीच स्कूलों में 'सूर्य नमस्कार' कार्यक्रम के आयोजन पर विरोध जताया है।

Open in App

नई दिल्ली: आजादी के 75 साल होने पर देश भर में जारी 'अमृत महोत्सव' के तहत स्कूलों में 1 से 7 जनवरी तक विशेष तौर पर 'सूर्य नमस्कार' कार्यक्रम को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने विरोध जताया है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा है कि 'सूर्य नमस्कर' एक प्रकार की सूर्य पूजा है और इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता है।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव हजरत मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा है कि भारत धर्मनिरपेक्ष और कई धर्मों सहित संस्कृतियों वाला देश है। इसे ही ध्यान में रखते हुए संविधान भी बनाया गया है और स्कूलों में भी इसका ध्यान रखना चाहिए।

मौलाना खालिद के अनुसार सरकारी शिक्षण संस्थानों में किसी धर्म विशेष की शिक्षाएं दी जाएं या किसी विशेष समूह की मान्यताओं के आधार पर समारोह आयोजित किया जाए, इसकी संविधान इजाजत नहीं देता है। उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा सरकार इन सिद्धांतों से भटक रही है और बहुसंख्यक संप्रदाय की सोच और परंपरा को थोपने का प्रयास किया जा रहा है।

मौलाना रहमानी ने कहा कि मुस्लिम बच्चों को सूर्य नमस्कार जैसे कार्यक्रमों में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को स्कूलों में अनिवार्य रूप से सूर्य नमस्कार जैसे निर्देश वापस लेने चाहिए और देश की असल समस्याों पर ध्यान देना चाहिए। मौलाना ने कहा कि देश प्रेम की भावना उभारने के लिए बच्चों को राष्ट्रगान पढ़वाना चाहिए।

टॅग्स :मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्डAmrit Mahotsav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWaqf Amendment Bill: वक्फ बिल के पास होने पर होगा देशव्यापी आंदोलन, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दी धमकी, कहा- "सही नहीं वक्फ संशोधन विधेयक"

भारतWaqf Bill Amendment: 'अलविदा जुम्मा के दौरान मुसलमान बांधे काली पट्टी', ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ ने की अपील

भारतज्ञानवापी मामला: मुस्लिम नेताओं ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा, वाराणसी जिला न्यायालय के फैसले पर भी उठाए सवाल

भारतब्लॉग: बापू के भारतीय आग्रह और अमृत काल

भारतकेसीआर को यूसीसी के मुद्दे पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने लिखी चिट्ठी, कहा, "इसके जरिये थोपी गई 'समानता' संविधान को नष्ट करने वाली होगी"

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?