ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 13, 2023 04:52 PM2023-04-13T16:52:33+5:302023-04-13T16:52:33+5:30

मौलाना राबे हसनी नदवी पिछले काफी समय से बीमार थे और आज दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने लखनऊ स्थित इस्लामी शिक्षण संस्थान नदवतुल उलमा (नदवा) में आखिरी सांस ली। 

All India Muslim Personal Law Board chief Maulana Rabey Hasni Nadvi dies` | ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का निधन

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का निधन

Highlightsमौलाना राबे हसनी नदवी पिछले काफी समय से बीमार थे उन्होंने लखनऊ स्थित इस्लामी शिक्षण संस्थान नदवतुल उलमा (नदवा) में आखिरी सांस लीशुक्रवार सुबह आठ बजे रायबरेली में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा

लखनऊ: देश में मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन 'ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड' के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का बृहस्पतिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। बोर्ड के एक सदस्य ने इसकी जानकारी दी।

बोर्ड के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मौलाना राबे हसनी नदवी पिछले काफी समय से बीमार थे और आज दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने लखनऊ स्थित इस्लामी शिक्षण संस्थान नदवतुल उलमा (नदवा) में आखिरी सांस ली। 

मौलाना फरंगी महली ने बताया कि नदवी को चार दिन पहले निमोनिया होने पर रायबरेली स्थित उनके पुश्तैनी घर से लखनऊ लाया गया था। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में तीन बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि मौलाना नदवी पिछले करीब 21 साल से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष थे। उनकी नमाज-ए-जनाजा आज रात 10 बजे नदवा में पढ़ी जाएगी और शुक्रवार सुबह आठ बजे रायबरेली में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। 

(इनपुट भाषा)

Web Title: All India Muslim Personal Law Board chief Maulana Rabey Hasni Nadvi dies`

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे