लाइव न्यूज़ :

गुजरात से सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, कोरोना से पति की मौत के बाद पत्नी ने दो बेटों सहित की आत्महत्या

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 8, 2021 15:43 IST

गुजरात के द्वारका में पति की मौत के बाद पत्नी ने दो बेटों के साथ कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली । पति जयेशभाई जैन की मौत कोरोना से हुई थी । पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के द्वारका में पति की मौत के बाद पति ने दो बेटों सहित की आत्महत्यापति की कोरोना संक्रमण से गई जान, पत्नी और बेटों ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या पुलिस ने कहा परिवार के प्रमुख की मौत से परिवार व्यथित था

 गांधीनगर :  गुजरात के द्वारका शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है ।  पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत होने के बाद उसकी बुजुर्ग पत्नी ने अपने दो बेटों के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली ।निरीक्षक पी वी गढ़वी ने कहा कि साधनाबेन जैन(57)  और उनके दो बेटों कमलेश (35)और दुर्गेश (27) की लाशें द्वारका शहर के उनके किराए के घर में मिली ।

 अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि तीनों ने कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन किया क्योंकि परिवार के मुखिया जयेशभाई जैन की मौत के बाद पूरा परिवार व्यथित था । जयेशभाई की मौत कोरोना से हुई थी । फिलहाल आगे मामले की जांच चल रही है।

कोरोना  ने गुजरात में तबाही मचा रखी है । स्थिति इतनी खराब होती जी रही है कि कोरोना गुजरात के गांवों में भी फैलता जा रहा है ।  पिछले  24 घंटे में कोरोना के 12545 नए मामले सामने आए हैं और  123 लोगों की मौत हो चुकी है ।  वही कोरोना से 13021 मरीज ठीक भी हुए हैं । गुजरात में कोरोना के कुल 147525 सक्रिय मामले सामने आए हैं ।  बुधवार को  24 घंटे में 12955 में कोरोना मरीज आए थे । 

टॅग्स :गुजरातकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर