लाइव न्यूज़ :

वाइको और के अंबुमणि रामदॉस सहित छह उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

By भाषा | Updated: July 11, 2019 17:35 IST

चुनाव अधिकारी एवं तमिलनाडु विधानसभा सचिवालय के सचिव के. श्रीनिवासन ने वाइको, द्रमुक के एम शानमुगम और पी विल्सन, अन्नाद्रमुक के एन चंद्रशेखरन और ए मोहम्मदजन तथा पीएमके के रामदॉस के निर्विरोध निर्वाचित होने की यहां घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु से संसद के उच्च सदन के लिए छह रिक्तियां थी, जिसके लिए सात वैध नामांकन थे।अन्नाद्रमुक और द्रमुक ने राज्यसभा की एक- एक सीट अपने सहयोगी दलों क्रमश: पीएमके और एमडीएमके को दी थी।

एमडीएमके प्रमुख वाइको और पीएमके के अंबुमणि रामदॉस सहित छह उम्मीदवार तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए बृहस्पतिवार को निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

चुनाव अधिकारी एवं तमिलनाडु विधानसभा सचिवालय के सचिव के. श्रीनिवासन ने वाइको, द्रमुक के एम शानमुगम और पी विल्सन, अन्नाद्रमुक के एन चंद्रशेखरन और ए मोहम्मदजन तथा पीएमके के रामदॉस के निर्विरोध निर्वाचित होने की यहां घोषणा की।

उन्होंने बताया कि तमिलनाडु से संसद के उच्च सदन के लिए छह रिक्तियां थी, जिसके लिए सात वैध नामांकन थे। इनमें से एक द्रमुक के वैकल्पिक उम्मीदवार एन आर इलांगो का नामांकन था, जिन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

इसके बाद छह रिक्तियों के लिए इतनी ही संख्या में उम्मीदवार भी शेष रह गए। श्रीनिवासन ने बताया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों और अन्य संबद्ध नियमों के मुताबिक ये लोग निर्विरोध निर्वाचित हो गए। उन्होंने निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र भी सौंपे।

अन्नाद्रमुक और द्रमुक ने राज्यसभा की एक- एक सीट अपने सहयोगी दलों क्रमश: पीएमके और एमडीएमके को दी थी। लोकसभा चुनाव से पहले किए गए समझौते के तहत ऐसा किया गया। 

टॅग्स :तमिलनाडुसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण