लाइव न्यूज़ :

चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी छोड़ी, कहा-AAP को गुडबॉय कहने का समय आ गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 10:55 IST

अलका लांबा पिछले कई महीनों से आप नेतृत्व से नाराज चल रही थीं, उन्होंने ट्विटर पर लिखा, पार्टी छोड़ने का समय आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअलका लांबा पहले भी एनएसयूआई और कांग्रेस में रह चुकी हैं। तीन दिन पहले ही चांदनी चौक से विधायक लांबा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी

आम आदमी पार्टी की बागी विधायक अलका लांबा ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।   

तीन दिन पहले ही चांदनी चौक से विधायक लांबा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद से ये अटकलें तेज हो गई हैं वह जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। 

अलका ने सोनिया से उनके आवास पर मुलाकात की, हालांकि उन्होंने अभी कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। 

मुलाकात के बाद अलका ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि संप्रग की प्रमुख और धर्मनिरपेक्ष विचारधारा की एक बड़ी नेता भी हैं। देश के मौजूदा हालात पर उनसे लंबे समय से चर्चा बाकी थी। आज मौका मिला तो उनसे हर मुद्दे पर खुलकर बात हुई।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में ये विमर्श का दौर चलते रहता है और चलते रहना चाहिए।’’ अलका की सोनिया से इस मुलाकात के बाद ये अटकलें तेज हो गई हैं कि वह जल्द ही कांग्रेस का हिस्सा बन सकती हैं। 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी से पिछले कई महीनों से नाराज चल रही अलका कई मौकों पर कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं की तारीफ करती नजर आईं हैं। वह पहले भी एनएसयूआई और कांग्रेस में रह चुकी हैं। 

टॅग्स :अलका लांबाआम आदमी पार्टीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील