लाइव न्यूज़ :

अलका लाम्बा ने 9 साल बाद स्मृति ईरानी के ट्वीट पर किया पलटवार, कहा- 'तीन गुना शर्मनाक', AAP सरकार से जुड़ा है मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 13, 2020 12:13 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अलका लाम्बा चांदनी चौक विधानसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार थी लेकिन वह हार गई हैं। चांदनी चौक विधानसभा सीट से आप के प्रत्याशी प्रहलाद सिंह साहनी जीते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 24 जून 2011 को आप सरकार द्वारा दिल्ली में एलपीजी गैस की कीमत बढ़ने पर ट्वीट किया था। मेट्रो शहरों में बिना सब्सिडी वाली 14 किलो इंडेन गैस की कीमतों में बढ़ोतरी दिल्ली चुनाव के नतीजों के अगले दिन ही हुआ।

कांग्रेस की नेता अलका लाम्बा ने मेट्रो शहरों में बिना सब्सिडी वाली 14 किलो इंडेन गैस की कीमतें में बढ़ोतरी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर पलटवार किया है। 24 जून 2011 को स्मृति ईरानी द्वारा किए एक ट्वीट का रिप्लाई करते हुए अलका लाम्बा ने लिखा है, ''अब एलपीजी गैस की कीमतों में 150 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। तीन गुना शर्मनाक स्मृति ईरानी।'' अलका लाम्बा ने इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमो (PMO) को भी टैग किया है। दिल्ली चुनाव नतीजे आने के अगले दिन ही सरकार ने बिना सब्सिडी वाली 14 किलो इंडेन गैस की कीमतों में अधिकतम 149 रुपये बढ़ोतरी की। 

क्या था स्मृति ईरानी का ट्वीट 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 24 जून 2011 को आप सरकार द्वारा दिल्ली में एलपीजी गैस की कीमत बढ़ने पर ट्वीट किया था। ईरानी ने लिखा था- ''एलपीजी 50 रुपये हुआ मंहगा और ये लोग खुद को आम आदमी की सरकार कहते हैं। शर्म की बात है।'' 

जानें सरकार ने कितनी रसोई गैस की कीमतों में कितना किया इजाफा 

मेट्रो शहरों में बिना सब्सिडी वाली 14 किलो इंडेन गैस की कीमतों में बढ़ोतरी आज (12 फरवरी) से लागू हुई है। दिल्ली में गैर-सब्सिडी इंडेन गैस सिलेंडर का दाम  (144.50 रुपये बढ़कर) 858.50 रुपये हो गया है। कोलकाता में (149 रुपए के साथ) 896.00 रुपये हो गया है। मुंबई में गैर-सब्सिडी इंडेन  गैस सिलेंडर का दाम (145 रुपये बढ़कर) 829.50 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में  (147 रुपये बढ़कर) 881 रुपये हो गया है।  

टॅग्स :अलका लांबास्मृति ईरानीआम आदमी पार्टीदिल्लीएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?