लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ इस साल सिनेमा घरों में होगी रिलीज

By भाषा | Updated: January 1, 2021 14:49 IST

Open in App

मुम्बई, एक जनवरी अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ इस साल सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की पुस्तक ‘माफिया क्वींस ऑफ मुम्बई’ के एक अध्याय पर आधारित है।

भंसाली की निर्माण कम्पनी ने ‘इंस्टाग्राम’ पर आठ सेकेंड का एक वीडियो साझा करते हुए फिल्म के इस साल रिलीज होने की जानकारी दी।

निर्माण कम्पनी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ बहादुर, बिंदास और अपनी आंखों में शोले लिए ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 2021 पर राज करने को तैयार है...।’’

फिल्म निर्माण से जुड़े सूत्रों के अनुसार फिल्म की शूटिंग उपनगरीय मुंबई स्थित फिल्मसिटी में पिछले साल अक्टूबर में दोबारा शुरू की गई थी और अब यह लगभग पूरी होने को है।

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पहले 11 सितम्बर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से इसमें देर हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos