लाइव न्यूज़ :

गुजरात में शराब बैन, भाजपा पार्षद का नशे में धुत होकर नाचने वाला वीडियो वायरल, पार्टी परेशान

By भाषा | Updated: February 3, 2020 18:57 IST

सूरत के भाजपा अध्यक्ष नितिन भजियावाला ने सोमवार को कहा कि पार्षद पीयूष शिवशक्तिवाला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नगर इकाई उनके निलंबन की मांग करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देनशे में धुत होकर कैमरे के सामने नाचने वाले भाजपा पार्षद को कारण बताओ नोटिस।शिवशक्तिवाला ने सोमवार को पार्टी में शराब का सेवन करने की बात से इनकार किया।

मद्य निषिद्ध गुजरात में सूरत के एक भाजपा पार्षद का नशे में धुत होकर नाचने वाला वीडियो वायरल होने के बाद सत्तारूढ़ भाजपा के लिए शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई है।

सूरत के भाजपा अध्यक्ष नितिन भजियावाला ने सोमवार को कहा कि पार्षद पीयूष शिवशक्तिवाला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नगर इकाई उनके निलंबन की मांग करेगी।

शिवशक्तिवाला सूरत नगर निगम में संग्रामपुरा नगरपालिका वार्ड के पार्षद हैं। यह वीडियो वलसाड जिले के नागरोल गांव में एक फार्म हाउस में मोबाइल फोन पर शूट किया गया था। गुजरात में शराब का निर्माण, संग्रह, बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है। पार्षद कुछ लोगों के साथ फार्म हाउस पर जश्न मना रहे थे।

इस बीच शिवशक्तिवाला ने सोमवार को पार्टी में शराब का सेवन करने की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रही बोतल में फल का रस था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “स्वास्थ्य कारणों से मेरे पास शराब पीने का परमिट है। मैं पार्टी में नाच रहा था लेकिन मैंने शराब नहीं पी थी। नाचना कोई अपराध नहीं है। मैं पार्टी को स्पष्टीकरण दे दूंगा। बोतल में शराब नहीं बल्कि फलों का रस था।”

भजियावाला ने कहा कि वे भाजपा से पार्षद के निलंबन की मांग करेंगे क्योंकि गुजरात में शराब प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा, ‘‘एक जनप्रतिनिधि होने के नाते शिवशक्तिवाला का ऐसा आचरण स्वीकार्य नहीं है।’’ 

टॅग्स :गुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससूरतअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप