लाइव न्यूज़ :

शोपियां जिले में मुठभेड़ में अल-बद्र के दो आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: November 10, 2020 20:33 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 नवम्बर जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अल-बद्र के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कुटपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया लेकिन वे सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। ऐसे में सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की एवं दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ छिड़ गयी।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और उनके शव बरामद किये। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान शोपियां के कुटपोरा के अहमद ठाकोर और नईदगाम लोन मोहल्ले के उमर अहमद लोन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आतंकी गुट अल-बद्र से जुड़े हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस रिकार्ड के मुताबिक, दोनों कई आतंकवादी अपराधों में शामिल रहे हैं। इनमें पांच नवंबर को जम्मू कश्मीर बैंक की मुख्य शाखा से 60 लाख रूपये की नकदी की लूट भी शामिल है।

प्रवक्ता के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos