लाइव न्यूज़ :

'यूपी का चुनाव देश में सबसे बड़ा, ईवीएम और डीएम से रहना है सावधान,' अखिलेश ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा

By विनीत कुमार | Updated: September 17, 2021 16:55 IST

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा है कि उन्हें ईवीएम और डीएम से सतर्क रहने की जरूरत है। अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से खुद को अपने-अपने क्षेत्र में समर्पित करने को भी कहा।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने उन्हें बीजेपी के 'इरादों' से सतर्क रहने को कहा।अखिलेश ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि ऐसा अवसर दोबारा नहीं मिलेगा।योगी आदित्यनाथ सरकार के एक अखबार के पन्ने पर छपे विज्ञापन को लेकर भी अखिलेश ने कसा तंज।

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव को 'देश में सबसे बड़ा' बताते हुए कार्यकर्ताओं से ईवीएम और डीएम से सतर्क रहने की अपील की।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि इस बार बीजेपी ने बूथों पर अपनी 'बुरी नजर' गड़ा रखी है और ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को परीक्षा से गुजरना होगा।

ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा: अखिलेश यादव

अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बिना समय बर्बाद किए अपने-अपने क्षेत्रों में खुद को समर्पित करने का आह्वान कहते हुए कहा कि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि ऐसा अवसर दोबारा नहीं मिलेगा।

अखिलेश ने कहा, 'पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र के इस त्योहार की पवित्रता को बचाना है और भाजपा के अलोकतांत्रिक इरादों से पूरी तरह सतर्क रहना है।'

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार के एक अखबार के पन्ने पर छपे विज्ञापन को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य सरकारों द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश करती है।

गौरतलब है कि यूपी के विकास को दर्शाता हुआ विज्ञापन रविवार को छपा था जिसमें कोलकाता के एक फ्लाईओवर की एक तस्वीर छपी थी।

टीएमसी ने भी कसा था योगी सरकार पर तंज

टीएमसी ने भी भाजपा के इस विज्ञापन पर तंज कसा था। पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कटाक्ष करते हुए कहा था कि विज्ञापन वास्तव में ममता बनर्जी द्वारा किए गए “महान काम” को दिखा रहा है।

वहीं, तृणमूल के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी योगी सरकार के विज्ञापन को शेयर करते हुए तीखी टिप्पणी की थी।

अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'योगी आदित्यनाथ के लिए यूपी को बदलने का मतलब है ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में बनाई गई बुनियादी ढांचे की तस्वीरों को चुराना और उन्हें अपने लिए इस्तेमाल करना! ऐसा लगता है कि 'डबल इंजन मॉडल' भाजपा के सबसे मजबूत राज्य में बुरी तरह से विफल हो गया है।' 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBharatiya Janata Partyटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल