लाइव न्यूज़ :

अखिलेश बोले- 23 मई को देश को मिलेगा नया पीएम, जरूरत पड़ी तो कांग्रेस को समर्थन

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 20, 2019 09:43 IST

लोकसभा चुनाव 2019: अधिकांश एग्जिट पोल्स में एनडीए को बढ़त से विपक्षी एकता को झटका। लेकिन अभी भी एकजुट होने की कवायद जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकांश एग्जिट पोल्स ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए को पूर्ण बहुमत का अनुमान लगाया है।रविवार शाम तक खबरें थी कि सोमवार को बीएसपी प्रमुख मायावती यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगी।

लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अधिकांश एग्जिट पोल्स ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए को पूर्ण बहुमत का अनुमान लगाया है। इससे विपक्षी एकता को बड़ा झटका लगा है लेकिन अभी भी एकजुट होने की कवायद जारी है। रविवार को मीडिया से बात करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि 23 मई को देश को नया पीएम मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सपा कांग्रेस को समर्थन दे सकती है। उन्होंने विपक्षी एकजुटता के लिए चंद्रबाबू नायडू के प्रयासों को भी रेखांकित किया।

सोनिया से नहीं मिलेंगी माया

रविवार शाम तक खबरें थी कि सोमवार को बीएसपी प्रमुख मायावती यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगी। लेकिन बीएसपी महासचिव सतीश मिश्र ने अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि मायावती जी का आज दिल्ली जाकर मीटिंग करने का कोई प्रोग्राम तय नहीं है। वह लखनऊ में ही रहेंगी।

नायडू की कवायद जारी

आखिरी चरण के मतदान से पहले ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समान विचारधारा के नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने यूपी में अखिलेश यादव और मायावती से मुलाकात की थी। इसके बाद दिल्ली में राहुल गांधी से भी मिले। नायडू की कवायद की वजह से मायावती और सोनिया गांधी के बीच बैठक की खबरें सामने आई थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावएग्जिट पोल्सअखिलेश यादवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos