लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने कहा- अगर BJP को मात देना चाहती है कांग्रेस तो सपा-बसपा गठबंधन का करे समर्थन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2019 18:50 IST

अखिलेश यादव ने सोमवार को 'पीटीआई भाषा' से बातचीत में कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रिय राजनीति में लाने का फैसला अच्छा है। अगर कांग्रेस भाजपा से लड़ने की बात कहती है तो उसे सपा—बसपा गठबंधन का सहयोग करना चाहिये।

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ना चाहती है तो उसे उत्तर प्रदेश में बने सपा—बसपा गठबंधन का समर्थन करना चाहिये।अखिलेश ने सोमवार को 'पीटीआई भाषा' से बातचीत में कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रिय राजनीति में लाने का फैसला अच्छा है। अगर कांग्रेस भाजपा से लड़ने की बात कहती है तो उसे सपा—बसपा गठबंधन का सहयोग करना चाहिये। हमने कांग्रेस के लिये अमेठी और रायबरेली सीट पहले ही छोड़ दी हैं।प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का कांग्रेस प्रभारी बनाये जाने के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सक्रिय राजनीति में प्रियंका का स्वागत करते हैं। नया भारत बनाने के लिये युवाओं को राजनीति में आना चाहिये।प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक आयोजित किये जाने के योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्णय पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा को कुम्भ और कन्नौज के बीच रिश्ता याद करना चाहिये।उन्होंने कहा कि कन्नौज राजा हर्षवर्धन की राजधानी हुआ करती थी। राजा ने ही कुम्भ में 'दान' का रिवाज शुरू किया था। वह कुम्भ आकर दान करते थे। अगर भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के प्रति गम्भीर है तो वह बताये कि उसने उनकी सरकार की योजनाओं का उद्घाटन करने के अलावा और क्या काम किया है।अयोध्या विवाद को मात्र 24 घंटों में सुलझा देने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावे के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि योगी पहले किसानों को अगले 90 दिनों में सांड से बचा लें, जो फसल चौपट कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री ने यह बयान गणतंत्र दिवस समारोह में दिया है। आप समझ सकते हैं कि वह किस किस्म के मुख्यमंत्री हैं।

टॅग्स :समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)बहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तर प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष