लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव बोले- महिला पीएम, बुजुर्ग पीएम, युवा पीएम, जो चाहिए वो मिलेंगे, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के पास विकल्प की कमी नहीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 28, 2023 13:57 IST

अखिलेश यादव ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर कहा है कि विपक्ष के पास चेहरों की कमी नहीं है। सपा प्रमुख ने कहा कि ये बीजेपी है जिसके पास सिर्फ एक चेहरा है और कोई विकल्प नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने विपक्षी गठबंधन के पीएम चेहरे पर दिया बयानकहा- विपक्ष के पास चेहरों की कमी नहीं हैकहा- महिला, बुजुर्ग, युवा हर तरह के उम्मीदवार उपलब्ध

नई दिल्ली: अजमेर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर कहा है कि विपक्ष के पास चेहरों की कमी नहीं है। सपा प्रमुख ने कहा कि ये बीजेपी है जिसके पास सिर्फ एक चेहरा है और कोई विकल्प नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा, "हमारे पास तो बहुत चॉइस हैं। आपको महिला प्रधानमंत्री चाहिए तो वो मिलेंगी, बुजुर्ग प्रधानमंत्री चाहिए तो वो मिलेंगे, आपको नए प्रधानमंत्री चाहिए तो वो मिलेंगे। बीजेपी के पास तो कोई चॉइस नहीं है।"

सपा प्रमुख ने बीजेपी पर मणिपुर की घटना को लेकर निशाना साधा और कहा, "जो लोग 'INDIA' से घबरा रहे हैं वो देश को क्या आगे बढ़ाएंगे। बीजेपी को तो इतना देख लिया अब और कितना देखोगे। 10 साल में भी मणिपुर जैसी घटना हो जाए सोचिए और केवल इसीलिए ये हो रहा है क्योंकि वहां स्वार्थ है। ये लोकसभा में नहीं आ पा रहे हैं।"

बता दें कि विपक्षी गठबंधन को लेकर सबसे ज्यादा सवाल यही पूछा जाता है कि बीजेपी के पास तो नरेंद्र मोदी का चेहरा है लेकिन विपक्ष का पीएम उम्मीदवार कौन होगा? फिलहाल विपक्ष के नेता इस पर खुल कर कोई भी जवाब देने से इनकार करते हैं। हालांकि अखिलेश यादव इससे पहले भी कह चुके हैं कि नए बने गठबंधन में पीएम पद के लिए कई योग्य उम्मीदवार हैं। 

मणिपुर मामले पर अखिलेश यादव ने कहा, "आरएसएस ने जो नफरत फैलाई और भाजपा की वोट की राजनीति के कारण मणिपुर में ये सब हुआ है।  सरकार की सब जानकारी में रहा होगा, ऐसा नहीं एजेंसियों को कुछ नहीं पता। अगर यह सब होते हुए सरकार ने देखा है तो सरकार को सत्ता में नहीं रहना चाहिए।"

बता दें कि हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमलावर है। मणिपुर की स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान लिया था। अब केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत में हलफनामा दायर करके कहा है कि  मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बर और शर्मसार करने वाली अमानवीय घटना की सीबीआई से जांच कराई जाएगी। 

टॅग्स :अखिलेश यादवइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)समाजवादी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप