लाइव न्यूज़ :

Akhilesh yadav Azam khan: आजम से मिलने अस्पताल पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश, सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद पहली बार मुलाकात, तस्वीरें वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2022 19:14 IST

Akhilesh yadav Azam khan Meeting: रामपुर लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई। साल की शुरुआत में आजम खान के विधायक चुने जाने के बाद लोकसभा की यह सीट खाली हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देनेताओं की मुलाकात लंबे समय बाद हुई है।यह मुलाकात करीब ढाई घंटे चली।सीतापुर जेल में होने के दौरान नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था।

Akhilesh yadav Azam khan Meeting: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक आजम खान से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब दोनों के बीच मतभेद की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब ढाई घंटे चली। उन्होंने बताया कि इस दौरान रामपुर लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस साल की शुरुआत में आजम खान के विधायक चुने जाने के बाद लोकसभा की यह सीट खाली हुई है। दोनों नेताओं की मुलाकात लंबे समय बाद हुई है।

हाल में खान के सहयोगियों ने अखिलेश यादव पर पार्टी के वरिष्ठ नेता के सीतापुर जेल में होने के दौरान उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। खान को रविवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल के ‘मेडिसिन विभाग’ में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, ‘अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और उन्होंने यहां भर्ती आजम खान से मुलाकात की।’ अस्पताल के सूत्रों ने मंगलवार को बताया था कि खान की हालत ‘‘पूरी तरह स्थिर’’ है। उच्चतम न्यायालय से धोखाधड़ी के एक मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद खान 20 मई को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से रिहा हुए थे।

अखिलेश यादव ने इस मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘ (मैं) आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा हूं। आप जल्द ठीक होकर वापस लौटें।’’ यादव ने दो तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें खान के अलावा उनके बेटे और रामपुर की स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं। 

टॅग्स :आज़म खानरामपुरअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए