लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के 'एक इंच भी पीछे नहीं हटने के बयान' पर अखिलेश का पलटवार, कहा-CAA पर सरकार नहीं मानी तो होगी महाभारत

By भाषा | Updated: January 12, 2020 20:11 IST

अखिलेश ने एक विवाह समारोह से इतर संवाददाताओं से बातचीत में सीएए पर एक इंच भी पीछे नहीं हटने के शाह के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ''आपने महाभारत पढ़ी है? उसमें भी कहा गया था कि सूई की नोक बराबर भी जमीन नहीं देंगे। उसके बाद क्या हुआ? सीएए पर अगर सरकार नहीं मानी तो महाभारत होगी।''

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश ने कहा कि अगर सरकार नहीं मानी तो 'महाभारत' होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में कानून पास करते समय विपक्ष में सांसदों की संख्या काफी कम थी।

 समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) वापस लेने के बारे में गृह मंत्री अमित शाह के 'एक इंच भी पीछे नहीं हटने के बयान' पर रविवार को कहा कि अगर सरकार नहीं मानी तो 'महाभारत' होगी।

अखिलेश ने एक विवाह समारोह से इतर संवाददाताओं से बातचीत में सीएए पर एक इंच भी पीछे नहीं हटने के शाह के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ''आपने महाभारत पढ़ी है? उसमें भी कहा गया था कि सूई की नोक बराबर भी जमीन नहीं देंगे। उसके बाद क्या हुआ? सीएए पर अगर सरकार नहीं मानी तो महाभारत होगी।''

उन्होंने कहा कि लोकसभा में कानून पास करते समय विपक्ष में सांसदों की संख्या काफी कम थी। वे जितना विरोध कर सकते थे, किया लेकिन वह कानून बन गया। सरकार ने लोकसभा में सांसदों के विरोध को नहीं माना और इसीलिए देश की जनता सड़कों पर उतरी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएए के लोकसभा और राज्यसभा से पारित हो जाने के बाद भाजपा के लोग उसके बारे में जनता को बताने के लिये निकले हैं।

भाजपा के लोग तो खुद ही इस कानून को नहीं समझ पाये। वे जनता को क्या समझाएंगे? उन्होंने कहा कि हमारे देश में नागरिकता धर्म के आधार पर नहीं दी जाती। सरकार ने संविधान का उल्लंघन करते हुए सीएए पारित कराया है।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब