लाइव न्यूज़ :

महान अकबर नहीं, बल्कि महाराणा प्रताप ही हैं: सीएम योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: June 15, 2018 13:57 IST

मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की जयन्ती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा ‘‘हल्दीघाटी के युद्ध में कौन जीता, कौन हारा यह महत्वपूर्ण नहीं है।

Open in App

उत्तर प्रदेश, 15 जून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुगल बादशाह अकबर के बजाय राजपूत शासक महाराणा प्रताप को महान करार देते हुए कहा है कि महाराणा ने उस वक्त की सबसे बड़ी सैन्य ताकत के सामने जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया था, उसका उदाहरण बिरले ही मिलता है।

मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की जयन्ती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा ‘‘हल्दीघाटी के युद्ध में कौन जीता, कौन हारा यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि अपनी सेना के साथ उस समय की सबसे बड़ी ताकत के सामने जूझते हुए महाराणा प्रताप ने जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया था, इतिहास में इस प्रकार के उदाहरण बिरले ही मिलते हैं।’’

सपा नेता के विवादित बोल - सीएम योगी ने करवाया है बंगले में तोड़फोड़

अखिलेश यादव के बंगला विवाद में नया खुलासा, पत्रकार का दावा- सिर्फ फर्नीचर पर ही खर्च किए 21 करोड़ रुपये

उन्होंने कहा, ‘‘यही नहीं, वह लड़ाई एक दिन की नहीं थी। वह युद्ध कई वर्षों तक अरावली की पहाड़ियों में लड़ा गया और अंततः अपने सभी दुर्ग और किलों को वापस जीत करके महाराणा प्रताप ने यह बात साबित की थी कि महान अकबर नहीं, बल्कि महान राणा प्रताप ही हैं, जिन्होंने अपने शौर्य और पराक्रम के बल पर उस कालखण्ड में भी भारत के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की थी।’’

योगी सरकार की बीमार है स्वास्थ्य व्यवस्था, एंबुलेंस के इंतजार में मां का ऑक्सीजन सिलेंडर लादे खड़ा रहा युवक

योगी आवास से 500 मीटर दूर डॉक्टर कफील खान के भाई को मारी गोली, बोले- 'अल्लाह रहम करे, मैं झुकने वाला नहीं'

योगी ने कहा, ‘‘जरा सोचिये अगर महाराणा प्रताप ने अकबर की अधीनता स्वीकार कर ली होती तो क्या आज हम मेवाड़ के उस राजवंश को राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में इस तरह का सम्मान देते। वही बात आज के परिप्रेक्ष्य में हम सब पर भी लागू होती है। जब हम अपने उस तनिक से स्वार्थ के लिये अपने समाज, अपने धर्म, अपनी संस्कृति और अपने राष्ट्र के साथ कभी-कभी इस प्रकार की छेड़छाड़ करने लगते हैं, जिससे अपूरणीय क्षति की सम्भावना बनी रहती है।’’

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पत्रिका ‘अवध प्रहरी’ के विशेषांक का विमोचन भी किया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशमहाराणा प्रताप जयंती
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप