लाइव न्यूज़ :

Ajit Pawar Plane Crash: कपड़े और घड़ी से अजित पवार की पहचान, प्लेन गिरते ही काली पड़ी जमीन, शव पहचान मुश्किल, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2026 13:03 IST

Ajit Pawar Plane Crash: प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पवार के सह-उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार और बहन सुप्रिया सुले बारामती जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देAjit Pawar Plane Crash: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बारामती जा रहे हैं।Ajit Pawar Plane Crash: तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।Ajit Pawar Plane Crash: प्लेन गिरते ही हरी भरी जमीन काली पड़ी गई। 

मुंबईः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बारामती में बॉम्बार्डियर एयरोस्पेस के लीयरजेट 45 विमान के दूसरी बार लैंडिंग के प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने से निधन हो गया। इस बीच, उनके पार्थिव शरीर को बारामती अस्पताल लाया गया है, जहां उनके समर्थक जमा हो गए हैं। पार्थिव शरीर लाया गया है। कपड़े और घड़ी से अजित पवार की शव की पहचान की गई। प्लेन गिरते ही हरी भरी जमीन काली पड़ी गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है और कहा है कि वे और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बारामती जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पवार के सह-उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार और बहन सुप्रिया सुले बारामती जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात कर स्थिति की जानकारी और अपडेट प्राप्त किए।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को विमान हादसे में अपने सहयोगी उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जिस विमान दुर्घटना में पवार की जान गई, उसकी जांच की जाएगी। शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में पवार के योगदान की सराहना की, जिन्होंने विभिन्न मंत्रिमंडलों में उनके सहयोगी के रूप में कार्य किया और 2022 से 2024 तक शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत पीड़ादायक घटना है... महाराष्ट्र के लिए बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

विमान दुर्घटना की जांच की जाएगी।’’ शिंदे ने कहा, ‘‘यह क्षति केवल पवार परिवार की नहीं बल्कि पूरे राज्य की है। ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने बड़े भाई को खो दिया हो।’’ अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह पुणे जिले में विमान दुर्घटना में 66 वर्षीय पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई।

शिंदे ने कहा कि पवार का मन शुद्ध था और वह साफगोई से बात रखने वाले निडर नेता थे जिनकी प्रशासन पर अच्छी पकड़ थी। उन्होंने याद किया कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान जब उन्होंने (2024 में) ‘लाडकी बहिन योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया था।

तो कैसे तत्कालीन वित्त मंत्री पवार ने योजना के मद में वित्तीय व्यवस्था की थी, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। शिंदे ने कहा, ‘‘हमने (शिंदे, पवार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने) एक टीम के रूप में काम किया।’’

टॅग्स :अजित पवारशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो