लाइव न्यूज़ :

'अपनी सुविधा के हिसाब से चीजें भूल जाते हैं अजित पवार', देवेंद्र फड़नवीस ने दिया एनसीपी नेता को जवाब

By शिवेंद्र राय | Updated: August 7, 2022 17:06 IST

नई दिल्ली में रविवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान देवेंद्र फडणवीस एनसीपी नेता अजित पवार की टिप्पड़ी का जवाब देते हुए कहा कि अजित दादा अपनी मर्जी से भूल जाते हैं कि जब वे सरकार में थे, तब पहले 32 दिन सिर्फ पांच मंत्री ही थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे फड़नवीसकहा, अजित पवार अपनी सुविधा के हिसाब से चीजें भूल जाते हैंअजित पवार ने कहा था कि मंत्रीमंडल विस्तार के लिए दिल्ली से हरी झंडी नहीं मिल रही है

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अजित पवार पर तंज कसा है। फड़नवीस ने अजित पवार के एक बयान का जवाब देते हुए कहा कि वह विपक्ष के नेता हैं। उन्हें यह सब कहना ही पड़ेगा। अजित दादा अपनी मर्जी से भूल जाते हैं कि जब वे सरकार में थे, तब पहले 32 दिन सिर्फ पांच मंत्री ही थे। उद्धव सरकार के पहले एक महीने में अजित पवार ही डिप्टी सीएम नियुक्त किए गए थे। 

क्या कहा था अजित पवार ने

एनसीपी नेता अजित पवार ने हाल ही में कहा था कि महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार में इसलिए देरी हो रही है क्योंकि शिंदे-फड़नवीस की जोड़ी को दिल्ली से हरी झंडी नहीं मिल रही है। दिल्ली से उनका इशारा प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से था। अजित पवार ने कहा था कि  हम लगातार सीएम से कैबिनेट विस्तार और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंत्री नियुक्त करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन जब तक दिल्ली से हरी झंडी नहीं मिल जाएगी, तब तक सरकार में कैबिनेट विस्तार नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा था कि यह बहुत सरल गणित है। इसे समझना कठिन नहीं। कैबिनेट विस्तार राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव पूरे होने के बाद ही होगा।

बता दें कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में विद्रोह के बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फड़नवीस ने  30 जून को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तब से इन दोनों के अलावा राज्य कैबिनेट में कोई मंत्री नहीं है। देवेंद्र फड़नवीस ने मंत्रीमंडल विस्तार पर यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जनता का है और मैं उनके मंत्रिमंडल में हूं। हम इस राज्य के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था कि कैबिनेट में नए सदस्य 15 अगस्त से पहले शामिल कर लिए जाएंगे, ताकि मंत्री स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने क्षेत्र में तिरंगा फहरा सकें।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसअजित पवारएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी