लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: जून के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती हैं घरेलू उड़ानें, जानें कब से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग

By सुमित राय | Updated: April 30, 2020 16:23 IST

देशभर में कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के बीच खबर है कि घरेलू उड़ानें जून के पहले हफ्ते में शुरू की जा सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविमानन मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि परिचालन शुरू करना कोरोना के मामलों पर निर्भर करेगा।अधिकारी ने बताया कि परिचालन शुरू होने से 10 दिन पहले बुकिंग की अनुमति देने की योजना बना रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और इस कारण बस और ट्रेनों के अलावा फ्लाइट्स की उड़ान पर भी रोक लगी है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद जून के पहले सप्ताह में घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू होने की संभावना है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है।

बता दें कि 25 मार्च को लॉकडाउ लागू होने के बाद से ही सभी वाणिज्यिक उड़ानों पर रोक लगी है। अब विमानन मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया है कि घरेलू उड़ान जून के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती हैं और इसके लिए टिकटों की बुकिंग 10 दिन पहले शुरू की जाएंगी।

कोरोना वायरस के मामलों पर करेगी निर्भर

इकनॉमिक टाइम्स ने विमानन मंत्रालय के अधिकारी के हवाले से बताया है, "परिचालन शुरू करना (कोरोना वायरस) मामलों की संख्या के संबंध में स्थिति पर निर्भर करेगा, लेकिन उम्मीद है कि यह जून के पहले सप्ताह तक शुरू हो जाना चाहिए।"

अधिकारी ने बताया, "हम परिचालन शुरू होने से 10 दिन पहले एयरलाइंस को बुकिंग की अनुमति देने की योजना बना रहे हैं।" उन्होंने कहा कि यह केवल घरेलू सेवाओं से संबंधित है और अंतर्राष्ट्रीय परिचालन को फिर से शुरू करने के बारे में कोई चर्चा नहीं है।

24 मार्च से लागू है देशव्यापी लॉकडाउन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 24 मार्च को 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा कर दी।

देशभर में 31 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण के अनुसार भारत कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 33050 हो गई है। अब तक देश में 1074 लोगों की मौत हो चुकी है और 8324 मरीज इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में अभी भी कोरोना वायरस के 23651 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :फ्लाइटकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल