लाइव न्यूज़ :

हवाई यात्रा महंगी होंगी, सरकार ने घरेलू हवाई किराये पर सीमा 10-30 प्रतिशत तक बढ़ायीं

By भाषा | Updated: February 11, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी यात्रियों को अब हवाई यात्रा के लिए अधिक धनराशि खर्च करनी होगी क्योंकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को घरेलू हवाई किराये की निचली और ऊपरी सीमा 10 से 30 प्रतिशत तक बढ़ा दी।

मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को अपने आदेश में कहा, ‘‘ये नई सीमाएं 31 मार्च, 2021 तक या अगले आदेश तक लागू रहेंगी।’’

पिछले साल 21 मई को अनुसूचित घरेलू उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए मंत्रालय ने उड़ान की अवधि के आधार पर वर्गीकृत सात ‘बैंड’ के जरिये हवाई किराये पर सीमाएं लगाई थीं।

इस तरह के पहले बैंड में 40 मिनट की अवधि से कम की उड़ानें आती हैं। पहले बैंड की निचली सीमा बृहस्पतिवार को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,200 रुपये कर दी गई। इस बैंड की ऊपरी सीमा 7,800 रुपये तय की गई जो पहले 6,000 रुपये थी।

बाद के बैंड 40-60 मिनट, 60-90 मिनट, 90-120 मिनट, 120-150 मिनट, 150-180 मिनट और 180-210 मिनट की अवधि वाले उड़ानों के लिए हैं।

बृहस्पतिवार को इन बैंड के लिए मंत्रालय द्वारा निर्धारित की गई नई निचली और ऊपरी सीमाएं क्रमश: हैं: 2,800 - 9,800; 3,300 - 11,700; 3,900 - 13,000; 5,000- 16,900; 6,100- 20,400; 7,200 - 24,200 रुपये है।’’

अब तक, इन बैंड के लिए निचली और ऊपरी सीमाएं क्रमश: 2,500 - 7,500; 3,000 - 9,000; 3,500 -10,000; 4,500 - 13,000; 5,500- 15,700 और 6,500- 18,600 रुपये थी।

विमानन नियामक डीजीसीए ने पिछले साल 21 मई को कहा था कि प्रत्येक एयरलाइन को उड़ान पर कम से कम अपने 40 प्रतिशत टिकट निचले और ऊपरी सीमा के बीच के बिंदु से कम कीमत पर बेचने होंगे।

कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए लगभग दो महीने के निलंबन के बाद घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं 25 मई को फिर से शुरू हुईं थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त