लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया पेशाब मामला: अदालत ने आरोपी शंकर मिश्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई की स्थगित, जानें कारण

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 27, 2023 11:58 IST

दिल्ली की एक अदालत ने एअर इंडिया के विमान में एक महिला सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को 30 जनवरी तक स्थगित कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमिश्रा पर आरोप है कि उसने पिछले साल नवंबर में विमान में एक महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया था।उसने नियमित जमानत का अनुरोध करते हुए नयी जमानत याचिका दायर की है।घटना 26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान में हुई थी।

नई दिल्ली:दिल्ली की एक अदालत ने मामले में नियमित जमानत के लिए शंकर मिश्रा द्वारा दायर नई याचिका को 30 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया। मामले को स्थगित कर दिया गया क्योंकि जांच अधिकारी आज उपस्थित नहीं थे और शिकायतकर्ता महिला के वकील को याचिका की प्रति नहीं दी गई थी। अदालत ने यह भी पाया कि शिकायतकर्ता के वकील को जमानत याचिका की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई थी।

मिश्रा पर आरोप है कि उसने पिछले साल नवंबर में विमान में एक महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया था। मिश्रा ने नियमित जमानत का अनुरोध करते हुए नईजमानत याचिका दायर की है। घटना 26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान में हुई थी। मिश्रा कथित रूप से नशे की हालत में था। बता दें कि इससे पहले डीजीसी ने पेशाब मामले के लिए एयर इंडिया एयरलाइन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

साथ ही, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसी) ने फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया और एयर इंडिया के इन-फ्लाइट सर्विस के डायरेक्टर पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। डीजीसीए के संज्ञान में यह मामला चार जनवरी को आने पर एयर इंडिया को नोटिस जारी किया गया था। नियामक ने यह कार्रवाई विभिन्न मानदंडों के उल्लंघन के लिए की।

(भाषा इनपुट के साथ)

 

टॅग्स :एयर इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप