लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के लिए मंगवाया जा रहा है विशेष विमान, मिसाइल हमले को भी कर देगा नाकाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2019 09:43 IST

बोइंग 777 बेड़े का इस्तेमाल प्रधानमंत्री मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी करेंगे। इस साल फरवरी में अमेरिका इस विमान के लिए दो मिसाइल डिफेंस सिस्टम बेचने पर सहमत हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप का विमान 'एयर फोर्स वन' दुनिया के सबसे सुरक्षित विमानों में से एक माना जाता है। 'एयर इंडिया वन' का यह बेड़ा 2020 तक भारत आ जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विमान 'एयर फोर्स वन' दुनिया के सबसे सुरक्षित विमानों में से एक माना जाता है। उसी तर्ज पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी एक विशेष विमान मंगवाया जा रहा है। लंबी दूरी की यात्राओं के लिए बोइंग 777 विमान का ऑर्डर दे दिया गया है। 'एयर इंडिया वन' का यह बेड़ा 2020 तक भारत आ जाएगा।

बोइंग 777 बेड़े का इस्तेमाल प्रधानमंत्री मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी करेंगे। इस साल फरवरी में अमेरिका इस विमान के लिए दो मिसाइल डिफेंस सिस्टम बेचने पर सहमत हो गया था। एंटी मिसाइल तकनीक को एयर इंडिया वन में लगाने के लिए करीब 19 करोड़ डॉलर का समझौता हुआ था।

जानें 'एयर इंडिया वन' की खासियतः-

- ये ईंधन भरने के लिए बिना रुके अमेरिका और भारत के बीच उड़ान भर सकते हैं।

-  ऑफिस की जगह, बैठक कक्ष और संचार प्रणालियों की विशेष व्यवस्था की गई है।

- विशेष प्रकार के मेटल से बने विमान में तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

- एंटी मिसाइल तकनीक बड़े विमानों को सुरक्षा कवच प्रदान करेगा।

गौरतलब है कि पिछले महीने राष्ट्रपति कोविंद का विमान कुछ तकनीकि गड़बड़ी की वजह से तीन घंटे देरी से उड़ान भर सका था। फिलहाल प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जिस विमान में यात्रा करते हैं तो दो दशक से भी ज्यादा समय से सेवा में हैं।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएयर इंडियारामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब