लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया के विमान में मिला चमगादड़, अमेरिका जा रहा विमान बीच रास्ते से वापस लौटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2021 20:15 IST

दिल्ली से उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान को बीच रास्ते से ही वापस लौटा आना पड़ा। जिसका कारण बना चमगादड़। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के इस बारे में सूचना दी और विमान को वापस ले आया।

Open in App
ठळक मुद्देचमगादड़ के कारण एयर इंडिया के एक विमान को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा वन्यजीव विशेषज्ञों की मदद से मिला चमगादड़डीजीसीए ने घटना की जांच के आदेश दिए

दिल्ली से उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान को बीच रास्ते से ही वापस लौटा आना पड़ा। जिसका कारण बना चमगादड़। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के इस बारे में सूचना दी और विमान को वापस ले आया। यह विमान अमेरिका के नेवार्क एयरपोर्ट जा रहा था। 

एयर इंडिया के विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुक्रवार को तड़के 2ः20 पर उड़ान भरी थी। करीब आधे घंटे के बाद चमगादड़ पर नजर पड़ी। जिसके बाद पायलट ने विमान को वापस दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया। बाद में मरे हुए चमगादड़ को निकाला गया। 

लोकल स्टैंडबाय इमरजेंसी घोषित की गई

एयर इंडिया के मुताबिक, डीईएल-ईडब्ल्यूआर एआई-105 की उड़ान के लौटने की खबर मिलने के बाद लोकल स्टैंडबाय इमरजेंसी घोषित की गई थी। 

वन्यजीव विशेषज्ञों को बुलाया

विमान उतरने के बाद जब एयरपोर्ट स्टॉफ ने तलाशी ली तो उन्हें कहीं भी चमगादड़ नहीं मिला। बाद में वन्यजीव विशेषज्ञों को बुलाया गया और उन्होंने प्लेन में जब धुंआ किया तो चमगादड़ मिला। हालांकि उस वक्त वह मर चुका था। 

ग्राउंड स्टॉफ की लापरवाही

इस घटना के सामने आने के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में ग्राउंड स्टॉफ की लापरवाही भी देखने को मिली है। हर बार उड़ान भरने से पूर्व विमान की जांच की जाती है। 

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र