लाइव न्यूज़ :

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से आगे निकला

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 10, 2018 17:46 IST

मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस का आईएक्स 213 विमान  विजयवाड़ा से होकर मुंबई आ रहा था। इसी बीच वह रनवे पर उतरते समय आगे निकल गया।

Open in App

मुंबई, 10 जुलाईः मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे पर उतरते समय रनवे से आगे निकल गया। हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं।मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस का आईएक्स 213 विमान  विजयवाड़ा से होकर मुंबई आ रहा था। इसी बीच वह रनवे पर उतरते समय आगे निकल गया। बताया जा रहा है कि ऐसा इस वजह से हुआ है क्योंकि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। हालांकि इस संबंध में एयर इंडिया के इंजीनियर विमान की जांच कर रहे हैं।आपको बता दें, हाल ही मुंबई के घाटकोपर के रिहायशी इलाके में बड़ा विमान हादसा हुआ था, जिसमें एक चार्टर्ड प्लेन एक बिल्डिंग पर क्रैश हो गया था। बिल्डिंग पर प्लने के गिरने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ था और आग का लग गई थी। इस 12 सीट वाले छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से उसमें सवार दो पायलट और दो रखरखाव इंजीनियर की मौत हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई थी और हादसे की जांच की जा रही है। 

इस हादसे से पहले विमान के रखरखाव में शामिल इंजीनियर सुरभि गुप्ता ने अपने पिता को फोन पर बताया था कि वह 'खराब विमान' में उड़ान के लिए जा रही हैं। सुरभि ने गुरुवार सुबह सोनीपत में अपने पिता से फोन पर बात की थी और विमान की खराब हालत के बारे में बताया था। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :एयर इंडियामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ