लाइव न्यूज़ :

हवा में 100 फीट की दूरी पर टकराने से बचे 2 विमान, हादसे में जा सकती थी तकरीबन 300 लोगों की जान 

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 11, 2018 14:44 IST

महाराष्ट्र में मुंबई के ऊपर 27 हजार फीट हवा में उड़ रहे दो विमान 7 फरवरी को टकराने से बाल-बाल बच गए।

Open in App

महाराष्ट्र में मुंबई के ऊपर 27 हजार फीट हवा में उड़ रहे दो विमान 7 फरवरी को टकराने से बाल-बाल बच गए। दरअसल 7 फरवरी को बुधवार को विस्तारा एयरलाइंस की एक फ्लाइट इतनी कम ऊंचाई पर आ गई थी कि एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट के ठीक सामने थी और अगर इस वक्त थोड़ी सी भी चूक होती तो दोनों विमान आपस में टकारा जाते। कुछ सेकंड के अंतर से ये दोनों आपस में टकराने से बच गईं। इस घटना के बाद  डीजीसीए ने विस्तारा के दो पायलट को तलब किया है।

पायलट से नहीं हुई कोई गलती

घटना के बाद विस्तारा एयरलाइंस के सूत्रों ने बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल  (एटीसी) ने  पायलट तो 27 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ने के लिए कहा था। इसमें पायलट की कोई गलती नहीं थी। उन्होंने यह भी बताया कि ठीक उसी वक्त एयर इंडिया की विमान   A-319 मुंबई से भोपाल फ्लाइट नंबर- AI- 631 के रूप में 27,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। घटना मुंबई में बुधवार को रात 8 बजे के आस-पास हुई है।

29 हजार फीट पर उड़ने के दिए गए थे निर्देश 

वहीं, विस्तारा की फ्लाइट UK-997 दिल्ली से पुणे जा रही थी। जिसमें 152 यात्री मौजूद थे। विमान प्रबंधकों की मानें तो विस्तारा की फ्लाइट को 29 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ने के लिए कहा गया था लेकिन वह 27 हजार एक सौ फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे थे। दोनों फ्लाइट्स एक-दूसरे के 100 फीट नजदीक तक पहुंच गई थीं। इसी बीच दोनों प्लेन के कॉकपिट में अलार्म बज गया और किसी तरह दोनों पायलट फ्लाइट्स को टकराने से बचाने में कामयाब हो पाए। विस्तारा एयरलाइंस की मानें तो उनके पायलट को 27 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ने के लिए कहा गया 

बहुत कम वक्त में हो जाती दुर्घटना 

एयर इंडिया के अधिकारी के मुताबिक अगर थोड़ी सी भी लापरवाही होती तो दुर्घटना घट सकती थी। उन्होंने यह भी बताया कि विस्तारा एयरलाइंस और एटीसी के बीच कुछ गलतफहमी हुई होगी, जिसके वजह से ऐसा हुआ होगा। एयर इंडिया की विमान में भी लगभग 150 पैसेंजर सवार थे। 

टॅग्स :एयर इंडियामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण