लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से 120 भारतीयों को लेकर जामनगर उतरा वायुसेना का विमान

By भाषा | Updated: August 17, 2021 13:04 IST

Open in App

भारतीय वायुसेना का एक विमान अफगानिस्तान के काबुल से 120 लोगों को लेकर गुजरात के जामनगर में मंगलवार को उतरा। एक अधिकारी ने बताया कि सी-19 विमान पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट पर जामनगर स्थित भारतीय वायुसेना अड्डे पर उतरा। काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की राजधानी में पैदा हुए मौजूदा हालात के मद्देनजर आपात स्थिति में लोगों को वहां से निकाले जाने के तहत विमान ने भारतीय कर्मियों को लेकर काबुल से उड़ान भरी थी। अधिकारी ने बताया कि सी-17 विमान में सवार यात्रियों के विमान से उतरने पर वहां मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। विमान से यहां पहुंचे लेागों में काबुल स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। भारतीयों को निकालने के लिए अफगानिस्तान से भारत आने वाला यह दूसरा विमान है। इससे पहले, काबुल में हवाईअड्डा संचालन निलंबित होने से पहले एक अन्य सी-19 विमान के जरिए सोमवार को कुछ भारतीय दूतावास कर्मियों समेत करीब 40 लोगों को अफगानिस्तान से भारत लाया गया था। गुजरात के खाद्य एवं नागर आपूर्ति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने कहा, ‘‘विमान से आए लोगों को मध्याह्न भोजन कराया जाएगा और इसके बाद उन्हें उनके गंतव्यों तक पहुंचाया जाएगा।’’ जडेजा और जामनगर के महापौर विमान के उतरने से पहले जामनगर वायुसेना अड्डे पहुंच गए थे। गुजरात सरकार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद युद्ध ग्रस्त देश में ‘‘फंसे भारतीय नागरिकों एवं अधिकारियों को निकालने के अभियान की निजी तौर पर निगरानी कर रहे’’ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील