लाइव न्यूज़ :

एयर स्ट्राइक का सबूत वायु सेना ने सरकार को सौंपा, हाई रिजोल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरें भी दी गई: रिपोर्ट

By विकास कुमार | Updated: March 6, 2019 14:50 IST

हाल के दिनों में विपक्ष के कई नेताओं के तरफ से एयर स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाये जा रहे थे और इस बात का प्रमाण मांगा जा रहा था कि वायु सेना के हमले में कितने आतंकवादी मारे गए.

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष के नेताओं द्वारा एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे जा रहे हैं.वायु सेना चीफ बीएस धनोआ ने टारगेट को सफलतापूर्वक हिट करने की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दिया था.

भारतीय वायु सेना ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर की गई बमबारी का सबूत सरकार को सौंप दिया है. न्यूज़ चैनल आज तक की रिपोर्ट में  इस बात की जानकारी सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, वायु सेना द्वारा गिराए गए 80 प्रतिशत बम अपने निशाने पर लगे हैं. हाल के दिनों में विपक्ष के कई नेताओं के तरफ से एयर स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाये जा रहे थे और इस बात का प्रमाण मांगा जा रहा था कि वायु सेना के हमले में कितने आतंकवादी मारे गए. 

वायु सेना के चीफ बीएस धनोआ द्वारा किए गए प्रेस कांफ्रेंस में भी उन्होंने कहा था कि जो टारगेट एयरफोर्स को दिया गया था उसे सफलतापूर्वक हिट कर दिया गया था. उन्होंने साथ ही कहा था कि लाशें गिनना वायु सेना का काम नहीं है. 

विपक्ष का सबूत स्ट्राइक 

एयर स्ट्राइक का सबूत सबसे पहले ममता बनर्जी द्वारा मांगा गया था. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के हवाले से कहा था कि स्ट्राइक में कोई आतंकवादी नहीं मारा गया है और सरकार को इसका सबूत देना चाहिए. बाद में उनके बयान के साथ दिग्विजय सिंह और कई नेताओं ने भी हामी भरी है और सरकार से सबूत मांगा है. 

पाकिस्तान में किए गए एयर स्ट्राइक पर भारतीय नेताओं के बयान पाकिस्तानी मीडिया में सुर्खियां बन रहे हैं. देश में एक महीने के बाद लोकसभा चुनाव होने हैं, इसलिए विपक्षी पार्टियों में बेचैनी बढ़ गई है. क्योंकि उन्हें पता है कि पीएम मोदी और अमित शाह लोकसभा चुनाव के नैरेटिव को सेना के पराक्रम और राष्ट्रवाद के इर्द-गिर्द रखने की भरसक कोशिश करेंगे.

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकइंडियन एयर फोर्सपुलवामा आतंकी हमलानरेंद्र मोदीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब